पत्थलगाँव मामला-प्रदेश भाजपा मुख्यमंत्री का पुतला जलाएगी, कैंडल मार्च निकालेगी,17 को राजधानी व 18 को ज़िला मुख्यालयों में पीसी

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशभर में पत्थलगाँव (ज़िला-जशपुरनगर) मेंं शुक्रवार को दुर्गा विसर्जन जुलूस में तेज़ रफ़्तार वाहन द्वारा श्रद्धालुओं को कुचले जाने की घटना के मद्देनज़र कल 17 अक्टूबर से प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता के ख़िलाफ़ जनजागरण अभियान चलाएगी।प्रदेश भाजपा महामंत्री व विधायक नारायण चंदेल ने बताया कि कल 17 अक्टूबर को राजधानी स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में दोपहर 01 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसके बाद अपराह्न 04 बजे पूरे प्रदेश में भाजपा के सभी मंडलों में भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया जाएगा। अगले दिन 18 अक्टूबर को भाजपा के ज़िला मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है और इसी दिन शाम 06 बजे भाजपा महिला मोर्चा व भाजयुमो द्वारा सभी ज़िला मुख्यालयों में कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close