दोनों शातिरों पर गिरी पुलिस की गाज..कबूल किया अपराध..दोनों न्यायिक रिमाण्ड पर पेश

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—–चकरभाठा पुलिस ने चोरी को अंजाम देने के आरोप में दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को कबूल किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी के सामान जब्त किया है। दोनों आरोपियों ने मिलकर तेलसरा स्थित फार्म हाउस में चोरी को अंजाम दिया है। प्रार्थी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। 
 
                   पुलिस जानकारी के अनुसार 12 दिसम्बर 2021 को थाना चकरभाठा उपस्थित होकर प्रार्थी ने बताया कि 4 दिसम्बर को अपना ट्रेक्टर तेलसरा स्थित फार्म हाउस में छोडा था। चार दिसम्ब की रात्रि मे ही अज्ञात आरोपियों ने ट्रेक्टर की बेट्री को पार कर दिया। 
 
                पुलिस ने शिकायत पर तत्काल अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 380 के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपियों के पीछे टीम को लगाया गया। मुखबीर की सूचना पर तेलसरा निवासी संदेही महेश कुर्रे और रितेश सिंह ठाकुर को पकड़कर पूछताछ कार्रवाई की गयी। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियो नेजुर्म कबूल किया।पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से चेारी की बैट्री कीमती 5000 रुपये जब्त किया है। आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है।
close