14 लाख की सम्पत्ति बरामद…पुलिस कप्तान ने किया अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश.. बताया….पेशी के बाद बनाया निशाना

BHASKAR MISHRA
8 Min Read
बिलासपुर— एन्टी क्राईम और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने आदतन अन्तर्राज्यी चोर गिरोह का पर्दाफाश पर्दाफाश किया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि छत्तीसगढ और मध्य प्रदेश के विभिन्न थानो में दो दर्जन से अधिक चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पकड़े गए आरोपियों में सोनू साहू और लक्की शर्मा इसके पहले चोरी के सात मामलों में जेल की हवा खा चुके हैं।  गिरोह दल का मुखिया सोनू साहू रणनीति तैयार करता था। इसके बाद साथ साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम तक पहुंचाता था।
बरामद सामान और कीमत
पुलिस कप्तान ने खुलासा के दौरान बताया कि आरोपीयो के कब्जे से लगभग 170 ग्राम सोने के आभूषण  बरामद किया गया है। बरामद आभूषण की कीमत 10 लाख रुपयों से अधिक है। इसके अलावा आरोपियों से एक किलो चांदी के आभूषण और नगदी  70000 रूपए, दो नग मोटर सायकल एक एल.ई.डी. टी.वी. और एवम् बैंक में hold 140000 रूपये समेत कुल 14 लाख रू से अधिक का रूपया जब्त हुआ है। आरोपी चोरी के आभूषण को बैंक में जमा कर  लोन लिया है।
पकड़े गए आरोपियों का नाम,पता ठिकाना
1) सोनू साहू पिता भोले साहू निवासी ग्राम गढी थाना कोतमा जिला अनूपपुर,मध्यप्रदेश ।
2) लक्की शर्मा पिता बालकृषण शर्मा निवासी चैनपुर थाना मनेन्द्रगण हाल मुकाम कोतमा अनूपपुर।
3)  अजय मांझी पिता शिवप्रसाद मांझी उम्र 25 वर्ष निवासी बिजुरी थाना बिजुरी जिला अनूपपुर ।
4) विनोद यादव पिता पूरन लाल यादव निवासी निगवानी थाना कोतमा जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश ।
5)  नीरज कोल पिता भैयालाल कोल निवासी निगवानी थाना कोतमा जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश
6) फरार आरोपी का नाम शिवम मानिकपुरी निवासी कोतमा जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश।
बरामद आभूषण और रूपया
1)  लगभग 170 ग्राम सोने के आभूषण कीमती लगभग 10 लाख 
2) एक किलो गा्रम चांदी के आभूषण। 
3)  नगदी रकम 70000 रू। 
4) दो नग मोटर सायकल, एक एल.ई.डी. टी.वी।
5) गोल्ड लोन से प्राप्त 1,40,000 रू एच.डी.एफ.सी. बेैंक में फ्रीज।
 6). चोरी करने में प्रयुक्त राॅड नूमा औजार एवं पेचकस बरामद।
 
 सूने मकान को आरोपियों ने बनाया निशाना
 
 
पुलिस कप्तान संतोष सिंह ने खुलासा किया कि अलका एवेन्यू निवासी डाॅ. सुरेश सिह पवार शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय बिलासपुर में क्रीडा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। 29 जुलाई 2023 को शाम करीब 5.00 बजे  परिवार के साथ घर में ताला ज़ड़कर रायपुर गये। 31 जुलाई 2023 को सुबह 10.30 बजे घर वापस आए।
इस दौरान उन्होने पाया कि बाऊंड्री के गेट का ताला बंद  है। लेकिन घर के मेन गेट के दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। बेडरूम जाकर देखे तो सामान विखरा हुआ था। आलमारी को तोडकर बदमाशों ने सोने चांदी के जेवरात और नगदी 50 हजार रूपयों पर हाथ साफ किया है।
 इस दौरान पुलिस कप्तान ने जानकारी दिया कि अलका एवेन्यू निवासी अभिजीत वर्मा आकाश सिंह और  अजय शंकर त्रिपाठी के मकान का भी ताला तोडकर अज्ञात चोरो ने हाथ साफ किया। मामले में तीनों ने अलग अलग अपराध दर्ज कराया। 
 
 
संयुक्त टीम का किया गया गठन
 तीनो सिलसिलेवार चोरी की घटना को पुलिस टीम ने गंभीरता से लिया। अतिरिक्त पुलिस कप्तान राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक परिवेश तिवारी और  ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धमेन्द्र वैष्णव की अगुवाई में संयुक्त टीम का गठन किया गया। अलग अलग क्षेत्रों में टीम को रवाना कर आरोपियों की पतासाजी का निर्देश दिया गया।
जांच पड़ताल के दौरान पुलिस टीम ने घटना स्थल समेत आस-पास की सीसीटीवी को खंगाला। इस दौरान रचार आरोपियों की पहचान की गयी। सीसीटीवी फुटेज को सोशल मिडीया में वायरल किया गया। चोरो को मनेन्द्रगण जिले के आरक्षक प्रमोद यादवने आदतन शातिर चोर सोनू साहू, लक्की शर्मा, शिवम मानिकपुरी और अजय केंवट को पहचान लिया। 
 
 
आरक्षक ने बताया यहां छिपे आरोपी
सभी शातिर चोरो को कोतमा के एक लाॅज में छिपे होने की सूचना मिली। मनेन्द्रगढ़ पुलिस मामले की जानकारी थाना सिविल लाईनऔर  ए.सी.सी.यु. की संयुक्त टीम को दिया। संयुक्त टीम को तत्काल कोतमा रवाना किया गया। घेराबंदी कर सोनु साहू, लक्की शर्मा और अजय केंवट को धर दबोचा गया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना को अंजाम देना कबूल किया। इसी दौरान जानकारी मिली कि सोनू साहू और लक्की शर्मा ने बिलासपुर में पहले भी अपराध कायम किया है।  आरोपी सोनू साहू अपने अन्य साथियो के साथ लेकर पेशी में जाने और बिलासपुर क्षेत्र में चोरी की योजना बनाकर निकले थे। योजनानुसार 31 जुलाई को पेशी के बाद उसलापुर अल्का एवेन्यु में रेकी किया। प्लाॅन तैयार कर चारो आरोपीयो ने मध्य रात्रि को तीन सूने मकानो का ताला तोडकर चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया।
 
 
 गोल्ड लोन कर रूपयों का बंटवारा
आरोपियों ने बताया कि सोने के आभूषणो को एक्सिस बैंक में जमा कर गोल्ड लोन लिया है। दो अन्य साथियों मनीष कोल और  विनोद यादव के नाम पर एक्सिस बैंक से गोल्ड लोन लेना बताया। रूपयों को आपस में बांटना भी बताया। आरोपियों की निशानदेही पर एक्सिस बेैंक में जमा किए गए चोरी के आभूषणो को बरामद किया गया। 
सभी आरोपीयों से नगदी  70000 रूपए एक नग एल.ई0डी. टी.वी. और दो मोटर सायकल बरामद किया गया है। आरोपीयो ने यह भी बताया कि इसके पहले संगठित होकर मध्य प्रदेश के कटनी, शहडोल, अमलई थानो में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। थाना कटनी  और थाना सोहागपुर शहडोल में अपराध दर्ज है।
 
आरोपियों पर यहां यहां दर्ज है अपराध
 मामले में आरोपी सोनू साहू के खिलाफ थाना कोतमा बिजुरी मनेन्द्रगण और आर.पी.एफ. में चोरी के 15 मामले दर्ज हैं। लक्की उर्फ सोनू शर्मा खिलाफ थाना मनेन्द्रगण, बिजुरी, कोतमा में चोरी के 12 अपराध कामय हैं। आरोपी सोनू साहू और  लक्की शर्मा ने 2019 के खिलाफ सिविल लाइन थाना समेत  बिलासपुर के अन्य थानों में 7 चोरी के मामले में चालान हो चुके है।
सभी आरोपीयो को आईपीसी की धारा 457, 380, 34 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया गया है।
close