पुलिस ने चलाया डंडा…6 लाख की शराब.24 लाख का गांजा जब्त…2000 आरोपी गिरफ्तार..ऐसे टूटा रेत माफियों का दम

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—पुलिस प्रशासन ने दावा किया है कि पिछले एक महीने में अपराध और अपराधी गतिविधियों के खिलाफ पुलिस को भारी भरकम सफलता मिली है। जिला पुलिस टीम ने कार्रवाई कर अपराधिक गतिविधियों पर ना केवल नकेल कसा है। बल्कि दर्जनों गुण्डाबदमाशो की सूची में बदमाशों को शामिल भी किया है। साथ ही अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्वाई को भी अंजाम दिया गया है। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने पत्रकारों से मुखातिब होकर बताया कि सालों से फरार अपराधियों को भी वारन्ट तामिल कर जेल की हवा खाने भेजा गया है। खासकर महिला अपराध की घटनाओं का निराकरण तेजी के साथ किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
हथियार रखने वालों पर कार्रवाई
अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि पुलिस कप्तान कप्तान रजनेश सिंह के निर्देश पर अवैध हथियारो के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एक महीने में अब तक लगभग 41 प्रकरण आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है। साथ ही अपराधियों को जेल भी दाखिल कराया गया है। इस दौरान पुलिस टीम ने 3 ऑटोमेटिक पिस्टल , 1 देशी कट्टा ,6 जिंदा कारतूस 40 चाकू और तलवार बरामद किए है। 44 हथियार जब्ती के साथ ही 45 आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया है।
205 प्रकरण…5.50 लाख की शराब बरामद
जिला पुलिस टीम ने पिछले एक महीने में आबकारी एक्ट के कुल 205 मामले में दर्ज किए हैं। इस दौरान 217 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त 3332 लीटर की कीमत करीब 5.50 लाख रुपयों से अधिक है।
24 लाख का गांजा जब्त
 पुलिस टीम ने आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान 240 किलो गांजा 442 नग प्रतिबंधित कोडीन सीरप और 114 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त किया है। बरामद सामान की कीमत करीब 24 लाख रूपयों से अधिक है। सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है।
44 जिला बदर की कार्रवाई
अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने जानकारी साझा किया कि लोकसभा चुनाव और आदर्श आचार संहिता को ध्यान  में रखते हुए जिला बदर के 44 प्रकरण तैयार कर जिला दण्डाधिकरी बिलासपुर को भेजा गया। 5 संगठित अपराधियो हरीश चन्द्र उर्फ गोलू ठाकुर कोटा, शानू खान चाटीडीह पठाान मोहल्ला सरकण्डा,विनोद साहू मड़ई थाना सीपत,इन्द्र कुमार भारद्वाज कोटा और धीरेन्द्र वैष्णव उर्फ टिंकू सरकण्डा के खिलाफ बदर का आदेश किया गया है।
गुण्डा बदमाशों की खुली फाइल
आपरेश प्रहार के तहत 42 गुण्डा बदमाशो और 19 निगरानी बदमाशो  पर प्रभावी कार्यवाही की गयी है। कुल 61 नई फाईले खोली गयी है। साथ ही थाना प्रभारियो को सतत निगाह रखने का निर्देश पुलिस कप्तान ने दिया है।  पिछले दो माह मे 151 के तहत 466 प्रकरण दर्ज हुए है। 107,116(3)  के 2238 और धारा 110 के तहत 111 आदतन अपराधियो के खिलाफ 409 प्रकरण कायम किया गया है।  इसके अलावा 1214 गैर जमानतीय वारण्टो की तामीली कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
अवैध रेत परिवहन के खिलाफ एक्शन
अवैध रेत परिवहन करने वालो पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। 97 छोटे बड़े वाहनो को पकड़कर कार्यवाही की गयी है। जिला प्रशासन के साथ संयुक्त रुप से रेत माफिया के खिलाफ प्रहार अभियान के तहत खनिज विभाग ने लगभग चार लाख का फाईन किया है।*
चोरी की घटनाओ पर अंकुश
पुलिस ने कबाड़ के कारोबार पर कार्यवाही करते हुए 13 प्रकरणो मे 18 वाहनो  समेत 60 टन से अधिक कबाड़ जब्त किया है।
जुआरियों,सटोरियों की धर पकड़
जुआ और  सट्टा की अवैध गतिविधियो पर एक माह मे 22 प्रकरण मे 55 व्यक्तियो के खिलाफ एक्शन लिया गया है। लगभग 2.50 लाख रुपयों की जब्ती हुई है। अरपा नदी के बीचो बीच जुआ खेल रहे जुआरियो को भी एसडीआरएफ. टीम की सहायता से पकड़ा गया।

जटिल यातायात व्यवस्था को सुगम

बिलासपुर शहर की यातायात  व्यवस्था निश्चित रूप से चुनौती है। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने चुनौती को कबूल करते हुए टीम के साथ शहर का निरीक्षण किया। खासकर चिन्हित स्थानों हाईकोर्ट से तिफरा और शहर के सभी चौक चौराहो के लेफ्ट टर्निग को सुविधा अनुसार सुगम बनाने का प्रयास किया। ब्लैक स्पॉट के लिए भी जिम्मेदार रोड इंजीनियरिंग को सुधारने के लिए संबंधित विभागो और रोड कम्पनियो के वरिष्ठ अधिकारियो को बुलाकर निर्देश दिया। रोड इंजीनियरिंग को स्थायी रुप से सुधारने पर जोर दिया। सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने के उद्देश्य से और  लोगो को यातायात के प्रति जागरुक बनाने के लिए नशे की हालत मे वाहन चलाने वालो पर एक्शन का आदेश दिया। खासकर तीन सवारी वाहन चलाने वालो पर , सिगनल जंप करने वालो  , ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियोर , बिना हेल्मेट वाहन चलाने वालो पर यातायात के तहत कार्रवाई का फरमान भी सुनाया।
मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही पुलिस ने 9952 प्रकरण में 65 लाख रुपये समंस शुल्क वसूल किया है। 185 एम.व्ही.एक्ट की कार्यवाही कर  72 प्रकरण दर्ज किया है। 2000 आरोपी गिरफ्तारपिचले दो माह मे पुलिस ने अवैध हथियार ,प्रतिबंधित मादक पदार्थ  ,अवैध शराब और कबाड़ का कारोबार करने वाले पर एक्शन लिया। जुआ सट्टा के खिलाफ अभियान चलाया। असामाजिक तत्वो , फरार वारण्टियो और गुण्डा बदमाशो पर कार्यवाही करते हुए लगभग 2000 आरोपियो की गिरफ्तार किया गया। टीम की सराहनापुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने एलान किया है कि जिले मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियो.कर्मचारियो को प्रत्येक माह बीपीओ का  प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। उन्होने मार्च महीने में बेहतर कार्य करने वाले 30 अधिकारियो,कर्मचारियो को बेस्ट पुलिस ऑफिसर का प्रमाण पत्र दिया।
close