ढाई साल में खुल गयी पोल..किशोर राय और मनीष ने कहा..जनसंवाद से सामने आएगी सच्चाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल की  बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में प्रदेश जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूर्व महापौर किशोर राय और मंडल प्रभारी मनीष अग्रवाल ने शिरकत किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को वरिष्ठ नेताओं ने 13, 14 और 16 17 जून को होने वाली कार्यक्रमों के विस्तार से जानकारी दी। 
 
                 बैठक को  जिला उपाध्यक्ष किशोर राय ने संबोधित किया। किशोर ने बताया कि 17 जून को छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं । इन ढाई सालों में प्रदेश सरकार ने जनता के साथ केवल विश्वासघात किया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार अपने किए वादों से मुकर चुकी है। रेत , शराब, कोयला, भू माफियों की सक्रियता बढ़ गयी है। माफियों को  सरकार का  संरक्षण हासिल है। इस बात को जनता जनता भी समझ चुकी है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच आगामी कार्यक्रमों के माध्यम से पहुंचे। सरकार की करनी और कथनी के बारे में बताएं।
 
               मनीष अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता के साथ कांग्रेस सरकार ने छलावा किया है। महज ढाई वर्षो में ही सरकार की कलई खुल गयी है। लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि हमने आइसक्रीम के चक्कर में चूना खा लिया है। चुनाव के पहले कांग्रेस ने घोषणा पत्र में लोक लुभावने वायदे किए। लेकिन सरकार बनते ही कांग्रेस नेताओं ने घोषणा पत्र को डस्टबिन में डाल दिया है। भूपेश सरकार को वायदा याद दिलाने 14,  15,  16 एवं 17 जून को वादाखिलाफी जनसंवाद अभियान चलाया जाएगा । अभियान में सरकार की नाकामियों को जनता के बीच रखा जाएगा। पदाधिकारी और नेता जनता के बीच पहुंचकर संवाद करेंगे।
 
          मनीष ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन दक्षिण मंडल में 14 जून को होगा। 15 को  शक्ति केंद्र में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल शिरकत करेंगे। 
close