हमार छ्त्तीसगढ़

पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा ने मुख्यमंत्री व मंत्री के नाम एडिशनल कलेक्टर को सौपा ज्ञापन,आंदोलन का अल्टीमेटम

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जांजगीर। पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा जिला जांजगीर चाम्पा द्वारा शिक्षक एलबी संवर्ग को प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर पुरानी पेंशन, वेतन विसंगति, क्रमोन्नति, एवं OPS/NPS विकल्प हेतु समय सीमा में वृद्धि की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री,मुख्य सचिव,सचिव वित्त, संचालक लोक शिक्षण के नाम एडिशनल कलेक्टर जांजगीर चाम्पा एस. पी. वैद्य को ज्ञापन सौपा गया।

सौपे गए ज्ञापन में शिक्षक एल बी संवर्ग को शिक्षा कर्मी के पद पर प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा ( शिक्षा कर्मी के पद पर प्रथम नियुक्ति) के आधार पर पुरानी पेंशन हेतु कुल सेवा की गणना किया जावे।पेंशन निर्धारण हेतु अर्हकारी सेवा को केंद्र सरकार की तरह 33 वर्ष के स्थान पर 20 वर्ष किया जावे, सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर किया जावे।पूर्व सेवा अवधि (प्रथम नियुक्ति तिथि) के आधार पर जनघोषणा पत्र के अनुसार क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान किया जावे।NPS/OPS हेतु अपरिवर्तनीय विकल्प चयन की अव्यवहारिक समय सीमा में 3 माह की वृद्धि किया जावे।

इस दौरान शिक्षक मोर्चा के प्रदेश उप संयोजक बसंत चतुर्वेदी, जिला संयोजक सत्येन्द्र सिंह,संतोष शुक्ला, विकास सिंह,अनुभव तिवारी,जिला सह संयोजक बोधीराम साहू, योगेंद्र शुक्ला, आर. के. सिंह,शरद राठौर, विजय प्रधान, धनन्जय शुक्ला, रितेश गोयल,विमल किशोर दुबे,नरेश गुरुद्वान, परेश सिंह,उत्तम साहू,सतिश स्वर्णकार,विक्रांत साहू, रफीक अली,विकेश केशरवानी,रामनरेश राठौर, संजय राठौर, संतोष कश्यप,आर के सिंह,परेश सिंह,शैलेश दुबे,सुखराम यादव, संजीव सिंह,नवधा चंद्रा, तोषराम श्रीवास,सुभाष शर्मा,प्रदीप सिंह चंदेल,शरद चतुर्वेदी, अरुण शर्मा, अशोक तिवारी, शिवधन शुक्ला,रुद्रमणि तिवारी,हरनारायण यादव,सुखदेव सूर्या, विश्वनाथ कश्यप,संजय दुबे,अमृतलाल साहू, खीरेंद्र यादव, लक्ष्मी देवांगन,अखिलेश राठौर,संतोष तिवारी, पुनीत मधुकर,राकेश तिवारी,सनत कुमार राठौर,दिनेश तिवारी, दिनेश राठौर,सुमित उपाध्याय सहित अधिसंख्य पदाधिकारी शामिल रहे।

तीन साल पहले वेलैंटाइन डे पर किया CM भूपेश का कौन सा वादा याद दिलाया कर्मचारियों ने..? जिला मुख्यालयों में की नारेबाज़ी

Back to top button
close
YOUR EXISTING AD GOES HERE

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker