तकिया से नाक मुंह दबाया…फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट…आरोपी ने बताया…पत्नी की चरित्र ठीक नहीं था

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— चरित्र शंका को लेकर पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी को सीपत पुलिस ने जानकारी के चन्द घंटों के अन्दर गिरफ्तार किया है। आरोपी घनश्याम ठाकुर  निरतु का रहने वाला है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपराध कबूल किया। विधिवत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय के हवाले किया गया है। 
 सीपत पुलिस ने भाई की शिकायत पर जांचपड़ताल के बाद शिकायत सही पाए जाने पर पत्नी की हत्या के आरोपी जीजा को गिरफ्तार किया है। मामले में मृतका का भाई तुकांबर सिंह ने बहन लोकेश्वरी मैत्री की मौत पर शंका जाहिर किया। तुकांबर ने बताया कि घटना की रात्रि बहन लोकेश्वरी अपने पति जीजा घनश्याम और   बेटा  तारकेश के साथ सोने गयी।  दूसरे दिन सुबह लखेश्वरी अपने बिस्तर से 8  बजे तक नहीं उठी। घरवाले  जब जगाने गए तो वह अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में मिली।
मामले की जानकारी मृतका का बेटा तारकेश अपने मामा  नाना ,नानी को मोबाइल से दिया। तुकांबर ने बताया कि जानकारी के बाद ग्राम निरतु स्थित बहन के ससुराल गया। मौके पर मृत लोकेश्वरी के चेहरा गला और कान में खरोच खून का निशान देखने को मिला। 
सीपत थानेदार ने बताया कि मर्ग कायम के बाद मामले की जानकारी को पुलिस कप्तान से साझा किया। अतिरिक्त पुलिस कप्तान राहुल देव शर्मा के निर्देश पर मामले की जानकारी डीएसपी. सी डी लहरे के संज्ञान में लाया गया। जांच के दौरान  जानकारी मिली कि घनश्याम सिंह ठाकुर अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। जब भी वह बिलासपुर जाती थी तो अकेली घूमती थी । इस बात को लेकर पति हमेशा नाराज रहता था।
थाना प्रभारी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोटना बताया गया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 का अपराध दर्ज किया गया। मृतिका के पति आरोपी घनश्याम सिंह ठाकुर को पकड़कर पूछताछ किया गया। आरोपी घनश्याम ने बताया कि काम से बिलासपुर गया था। रात्रि लगभग 9.30 बजे घर पहुंचा। कमरे मे घनश्याम का छोटा बेटा तारकेश सोफा मे लेटा हुआ था। पत्नी लोकेश्वरी पलंग मे लेटकर ईयरफोन लगा कर किसी से बात कर रही थी। मना करने पर पर बातों को गंभीरता से नहीं लिया। गुस्से में आ कर पत्नी की हत्या करना ठाना। 
इस दौरान वह अपने बेटे तारकेश के सोने का इंतजार किया। रात्रि करीब 11–12 बजे के बीच तकिया से पत्नी की मुंह नाक दबाया। और फिर गला दबाकर हत्या कर दिया। इस दौरान लोकेश्वरी ने बचने के लिए हाथ पैर चलाया। दोनो हाथ के नाखून से चेहरा और गाल को खरोचा। अपराध कबूल किए जाने के बाद विधिवत गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं।
close