प्रधानमंत्री ने भेंट किया श्रद्धा सुमन..केन्द्रीय मंत्री रेणुका और चंदेल पहुंचे अपोलो..कहा..मृतकों के परिवार को देंगे 5-5 लाख..घायलों का होगा निशुल्क ईलाज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर—केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह रायपुर में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से सीधे अपोलो और सिम्स अस्पताल पहुंची। इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह समेत भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

नारायण चंदेल और रेणुका सिंह ने शुक्रवार को अल सुबह बेलतरा के पास सड़क हादसे को लेकर दुख जाहिर किया। नारायण चंदेल ने बताया कि रायपुर में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम था।

कार्यक्रम में शामिल होने सूरजपुर क्षेत्र के कार्यकर्ता बस में सवार होकर रायपुर जा रहे थे। बेलतरा के पास खड़े हाइवा से बस टकरा गयी। तीन लोगों की मौत करीब सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

जिन कार्यकर्ताओं को सामान्य चोट पहुंची..उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया है। आज रेणुका सिंह के साथ गंभीर रूप से घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने मृतक परिवार को  पांच पाच लाख रूपये देना का एलान किया है। साथ ही सभी गं घायलों को अच्छा से अच्छा इलाज किये जाने को कहा है। 

 केन्द्रीय मंत्री रेणुका ने कहा कि दर्दनाक हादसे को लेकर भाजपा के सभी नेताओं को बहुत दुख है। रायपुर में प्रधानमंत्री ने मंच से मृतकों को श्रद्धा सुमन भेंट किया है।

भारत के सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने डाक्टरों को फोन कर घायलों का उचित इलाज का निर्देश दिया है।

घटना की जानकारी के बाद सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव कार्यक्रम में शामिल ना होकर सीधे सरगुजा रवाना हो गए है।

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का बेहतर और निशुल्क इलाज का निर्देश दिया है। इलाज देश में जहां भी बेहतर होगा…वहां का खर्च पार्टी उठाएगी। इसके अलावा घटना में मरने वालों के परिजनों को पांच पाच लाख दिया जाएगा।

close