87 नायब तहसीलदारों का प्रमोशन..शासन ने दिया दीवाली का तोहफा..जिले में तहसीदारों की संख्या हुई 15..कई चेहरे इधर से उधर..देखें सूची…

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- राज्य शासन ने एक साथ दो सूची जारी करते हुए कुल 87 नायब तहसीदारों को तहसीलदार पद पर प्रमोशन दिया है। सूची जारी होने के बाद बिलासपुर समेत प्रदेश के नायब तहसीलदारों में जश्न का माहौल है। जानकारी देते चलें कि प्रमोशन सूची का नायब तहसीलदारों को लम्बे समय से इंतजार था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने एक साथ 87 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद का तोहफा दिया है। सूची जारी होने के बाद नायब तहसीलदारों में दीवाली के पहले दीवाली का तोहफा मिला है। 

                                  मंत्रालय से दो प्रकार की सूची जारी हुआ है। एक सूची में कुल 82 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार का सीएम ने तोहफा दिया है। दूसरी सूची में पूर्व में लंबित चेहरों को प्रमोशन दिया है। कुल मिलाकर 87 लोगों को एक साथ प्रमोशन दिया गया है। 

सूची जारी होने के साथ ही बिलासपुर जिले को कुल 15 तहसीलदार मिले हैं। जानकारी देते चलें कि जिले में कुल 13 तहसीलदारों की जगह है। सूची में कई लोगों को प्रमोशन के बाद भी यथावत रखा गया है। जबकि बिलासपुर जिले से शेष नारायण जायसवाल और तुलसी मंजरी साहू को प्रमोशन के साथ गौरेला पेन्ड्रा मरवाही भेजा गया है। राजकुमार साहू को यथावत बिलासपुर में रखा गया है।

close