राहुल हत्या मामले 6 वां आरोपी गिरफ्तार..दुर्ग में पकड़ाया मास्टर माइंड..आरोपी न्यायालय के हवाले

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- सरकन्डा पुलिस ने ने हत्या मामले में फरार आरोपी को फूलगांव दुर्ग से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम धीरज महानन्द है। आरोपी सुपेला दुर्ग का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा  302, 147, 148, 201, 25,27 आर्म्एस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के हवाले किया गया है। 
              पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संप्रेक्षण गृह से फरार आरोपी राहुल साहू के हत्या मामले में फरार  6 वें आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में पहले ही पांच आरोपियों को किया गया जा चुका है। घटना में शा्मिल अन्य फरार आरोपियो की लगातार तलाश की जा रही थी। सरकन्डा पुलिस ने फरार छठवें आरोपी को पुलगांव बस्ती दुर्ग जिला से गिरफतार किया है।
             पुलिस ने बताया कि 1 मई को मृतक राहुल साहू उर्फ सुण्डा अपने 6 नाबालिग साथियों के साथ बाल संप्रेक्षण गृह दुर्ग से फरार हुआ। राहुल साहू ने अपने साथी धीरज महानंद को बताया कि चोरी का 13 लाख रूपये देवनचाल बिलासपुर मुक्तिधाम के पीछे अरपानदी किनारे छिपाकर रखा है। यदि रूपया मिल जाता है तो डेढ लाख रूपये देगा। खाना-पीना का खर्च भी देगा। 
                राहुल की सूचना पर सुपेला क्षेत्र निवासी धीरज महानंद अपने 5 साथियो के साथ स्कार्पियो वाहन से बिलासपुर आया। मृतक के बताये अनुसार 13 लाख रूपये को ढूंढ़ा। लेकिन रूपया नहीं मिला। झूठ बोलने और धोखा देने की बात पर नाबालिग साथियों के साथ धीरजन महानन्द ने राहुल साहू के साथ मारपीट किया। इसके बाद धारदार हथियार से हमला करने के अलावा पत्थर से चोट पहुंचाकर राहुल को मौत के घाट उतार दिया।और शव को अरपा नदीं में फेंक दिया।
                         मामले में जानकारी के बाद सरकंडा पुलिस ने अपराध कायम किया। घटना में शा्मिल पांच आरोपी राहुल सिंह कुशवाहा, मनीष नोन्हारे, शेख आसिफ अभिमन्यु दास समेत सोनू लड़वाल को 4 मई को गिरफतार कर जेल भेजा गया । अन्य फरार आरोपियो की लगातार पता तलाश की जा रही थी। 
             इसी दौरान सरकंडा पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी धीरज महानंद, पुलगांव बस्ती जिला दुर्ग में छिपाहै।  तत्काल आरोपी की पता तलाश कर धरपकड का निर्देश पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने दिया। दुर्ग पहुंचकर पुलिस टीम ने घेराबंदी के बाद धीरज महमंद को अपने कब्जे में लिया। फूछताछ के दौरन आरोपी धीरज महानंद उर्फ टकला ने अपराध कबूल किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
close