प्लेटफार्म 4 और 5 को जोड़ेगा फुट ओव्हर ब्रिज…जल्द होगा निर्माण…रेल प्रशासन ने किया कर्मचारियों का सम्मान

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

FOB बिलासपुर—बिलासपुर रेल प्रशासन ने प्लेटफार्म नम्बर 2-3 की तर्ज पर प्लेटफार्म 4- 5 को फुट ओव्हर ब्रिज से जोड़ने का फैसला किया है। स्टेशन से हावड़ा छोर प्लेटफार्म को 20 फिट चौड़े फुट ओव्हर ब्रिज से जोड़ने का आदेश दिया है। निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      रेल प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ सालों से यात्री गाडियों के अतिरिक्त परिचालन से यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है।  जिसके कारण प्लेटफार्म नंम्बर  4-5 में यात्री गाडियों के ठहराव में बढोतरी हुई है। भीड़ अधिक होने से प्लेटफार्म नम्बर 2-3 से 4-5 में आने जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ जाती है। जिसके कारण यात्रियों को आने जाने में काफी परेशानियों को सामना करना पड़ता है। परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने फैसला किया किया है कि प्लेटफार्म नम्बर 4-5 को 20 फिट चौड़े ओव्हर ब्रिज से जोड़ा जाए। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

गाडियों में अतिरिक्त कोच

           यात्रियों की अतिरिक्त भीड़़ को देखते हुए एक्सप्रेस गाडियों में अतिरिक्त अस्थायी कोच लगाने का फैसला किया गया है। अस्थायी कोच लगने से वेटिंग टिकटों की संख्या में कमी आएगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार लम्बी दूरी की तीन एक्सप्रेस गाड़ियों हावड़ा-अहमदाबाद-हावड़ा, हावड़ा-पुणे-हावड़ा और हावड़ा-सीएसटीएम-हावड़ा में अतिरिक्त अस्थायी कोच लगाए जाएंगे।

                      मिली जानकारी के अनुसार 12834/ 12833 हावडा-अहमदाबाद-हावडा एक्सप्रेस में एसी-3 की एक बोगी हावडा से 30 दिसम्बर 17 से 1 जनवरी 18 तक और अहमदाबाद से  1 से 03 जनवरी 18 तक लगाया जाएगा। 12222/12221 हावडा-पुणे-हावडा दूरंतो एक्सप्रेस में एसी-3 की एक बोगी  हावडा से 30 दिसम्बर 2017 को लगाया जाएगा। दूरंतो में पुणे से एसी 3 की बोगी 1 जनवरी 2018 को लगेगी। हावडा-सीएसटीएम-हावडा दूरंतो 12262/12261 में एक एसी-3   हावडा से – 01 जनवरी 2018 को। जबकि एसटीएम से 3 जनवरी 2018 को जुड़ेगी।

कर्मचारियों का सम्मान

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत 23 रेलकर्मियों को दिसम्बर 2017 में सेवा पूर्ण करने पर भावभीनी विदाई दी है। मंडल रेल प्रबंधक सभागार में आयोजित समारोह के दौरान मंडल रेल प्रबंधक  आर.राजगोपाल ने सभी सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को सम्मानित किया। मौके पर सेवानिवृत्ति के सभी भुगतान प्रमाण-पत्र, Retirement(1)मेडिकल संबंधी कागजात और सेवा मैडल प्रदान किया।

                सम्मान समारोह में  मुख्य चिकित्सा अधीक्षक  पी.के.सरदार, वरिय मंडल कार्मिक अधिकारी उदय भारती, वरिय मंडल वित्त प्रबंधक याकूब शेख, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक वैभव मालवीय सहायक कार्मिक अधिकारी लिंगराज राउत समेत, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अलावा उनके परिजन और कार्मिक निपटारा शाखा के कर्मचारीगण मौजूद थे। समारोह के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की दीर्घकालीन सेवाओं को याद किया।

                          सेवानिवृत्त होने वाले 23 रेलकर्मियों मे परिचालन विभाग के 5, इंजीनियरिंग विभाग से 11, यांत्रिक विभाग से 3, विद्युत विभाग से 1, सुरक्षा विभाग से 1, संकेत एवं दूरसंचार विभाग से 1 और चिकित्सा विभाग से 1 कर्मचारी शामिल हैं। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी कर्मचारियों के बीच 6 करोड़ से अधिक रूपए वितरित किए।

मंडल रेल प्रबंधक राजगोपाल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। उत्कृृष्ट रेल सेवा के लिए रेल प्रशासन की ओर से आभार जाहिर किया।

close