RajYog: बुध और सूर्य की युति से बना ‘बुधादित्य राजयोग’, इन 3 राशि वालों को मिल सकता है अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा

Shri Mi
3 Min Read

Rajyog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। इन योगों का प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि आज 27 जनवरी को बुध ग्रह ने कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया है, जहां पहले से सूर्य देव विराजमान हैं। जिससे बुधादित्य राजयोग (Budhaditya Rajyog) बन रहा है। इस राजयोग का असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस दौरान मान- सम्मान, प्रतिष्ठा और धनलाभ के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

Join Our WhatsApp Group Join Now

 

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से 11वें भाव में बना है। जिसे इनकम और लाभ का स्थान माना गया है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। साथ ही इस समय आपको आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही इस अवधि में नौकरपेशा लोगों की सैलरी में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। व्यापारी वर्ग के जातकों के लिए भी यह अवधि शानदार रहने वाली है। वहीं इस समय आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।

बुधादित्य राजयोग बनने से तुला राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से पंचम भाव में बन रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही विद्यार्थी वर्ग के जातकों के लिए भी यह अवधि लाभकारी रहेगी। आपको परीक्षा में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। वहीं प्रेम संबंध के मामले में आपको सफलता मिल सकती है। साथ ही जो लोग संतान आने के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में बन रहा है। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। इस समय आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी।

साथ ही व्यापारी वर्ग के लोग अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए काफी अच्छा समय है। वहीं आप धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। साथ ही काम- कारोबार से सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close