नारायणपुर-राज्योत्सव की तैयारियां जोरो पर,मुख्य अतिथि होंगे हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप

Shri Mi
2 Min Read

नारायणपुर। जिला मुख्यालय नारायणपुर में राज्योत्सव 2021 को पूरे गरीमामयी ढंग से मनाने के लिए तैयारियों जोरों से चल रही है। राज्योत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक चंदन कश्यप होंगे। वहीं विशेश अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ष्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नेलवाल, जनपद पंचायत नारायणपुर अध्यक्ष पंडीराम वड्डे, अध्यक्ष जनपद पंचायत ओरछा श्रीमती मालती नुरेटी रहेंगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

1 नवम्बर को प्रातः 9 बजे जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास व शिक्षा विभाग के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य व स्वच्छता के संबंध में जागरूकता रैली निकाली जायेगी, जो नगर के मुख्य चौक-चौराहों से गुजरेगी। कार्यक्रम का षुभारंभ दोपहर 12 बजे स्थानीय खेल मैदान बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में होगा। वहीं संध्या 6 बजे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। । कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने राज्योत्सव के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियांे को जिम्मेदारी सौंपी, जिसमें समस्त तैयारियों के लिए प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को नियुक्त किया है।

राज्योत्सव में कृषि, उद्यान, मत्स्यपालन, जनसंपर्क, कृशि विज्ञान केन्द्र, वन, शिक्षा, राजीव गांधी शिक्षा मिशन, स्वास्थ्य, आयुर्वेद, पशुपालन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, समाजकल्याण, महिला एवं बाल विकास, बांसशिल्प, क्रेडा, जिला पंचायत, नगर पालिका, रेशमपालन, अंत्यावसायी, महिला आईटीआई, खेल विभाग, रामकृश्ण मिशन, डीएव्ही स्कूल द्वारा प्रदर्शनी लगायी जायेगी। जिनमंे षासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close