रामसेतु का होगा कायाकल्प…कलेक्टर ने बताया..नवनिर्माण में खर्च करेंगे ढाई करोड़…रात में कुछ ऐसा नजर आएगा पुल

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—कलेक्टर अवनीश शऱण ने रामसेतु पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान निगम अधिकारियों समेत इंजीनियर से बाततीच कर पुल की स्थिति के बारे में पता लगाया। कलेक्टर ने रामसेतु के सौंदर्यीकरण का निर्देश दिया। कलेक्टर ने बताया कि रामसेतु का सौंदर्यीकरण का काम डीएमएफ मद से किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

शहर के मध्य अरपा नदी पर बने पुराने पुल का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जानकारी देते चलें कि पुराने पुल का नामकरण 22 जनवरी को रामसेतु किया गया है। 22 जनवरी को ही उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। नगर निगम ने जनता की मांग पर पुराने पुल का नामकरण रामसेतु किया। नामकरण कार्यक्रम के दौरान नगर विधायक अमर अग्रवाल ने विशेष रूप से शिरकत किया था। बतातें चलें कि रामसेतु के एक तरफ इंदिरा सेतु और दूसरी तरफ रिवर विव्यू  हैंं। यहां प्रकृति प्रेमियों का हमेशा जमावड़ा रहता है।

 अब जिला प्रशासन ने अब रामसेतु की गरिमा के अनुरूप जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का एलान किया है। इसी के मद्देनजर कलेक्टर अवनीश शरण रविवार को रामसेतु पुल का  निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने मौके पर मौजूद निगम अधिकारियों और इंजीनियरों से संवाद किया। कलेक्टर ने बताया कि रामसेतु पुल के जीर्णाद्धार और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रस्ताव पेश करें। उन्होने कहा कि रामसेतु का कायाकल्प डीएमएफ मद से किया जाएगा।

 कलेक्टर ने बताया कि रामसेतु के कायाकल्प पर करीब 2.67 करोड़ खर्च किया जाएगा। कलेक्टर ने प्रशासनिक स्वीकृति के लिए जल्द ही फाइल पुटअप करने को कहा। लगभग ढाई सौ मीटर लंबी पुल की दीवारों में रामायण की चौपाई और प्रमुख प्रसंगों की सुंदर तस्वीर उकेरी जाएगी।  खूबसूरत प्रवेश द्वार बनाया जाएगा।  पुलिस रात में रोशनी से जगमग होगा। ऐसी सजावट होगी कि शहरवासियों को अयोध्या के राम मंदिर परिसर जैसी झलक देखने को मिलेगी। इस दौरान निगम आयुक्त अमित कुमार समेत निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

close