Google search engine

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पर बोनस की घोषणा

2486-ccराजनादगांव।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि अन्नदाता किसानों की चिंता राज्य और केन्द्र सरकार की पहली प्राथमिकता में शामिल हैं। हर संकट की घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। मुख्यमंत्री आज जिला मुख्यालय राजनांदगांव के कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित किसान सम्मेलन और किसान मेले को सम्बोधित कर रहे थे।

Join WhatsApp Group Join Now

                               मुख्यमंत्री ने कहा कि सूखा प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने उन्हें तीन तरह से लाभ पहुंचाने का निर्णय लिया है। सूखा प्रभावित किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत सूखा राहत की राशि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा राशि और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का बोनस किसानों को दिया जाएगा। किसानों को धान के बोनस के वितरण के लिए दीपावली के पहले हर जिले में ‘बोनस तिहार’ के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

                               उन्होंने कहा – राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2016 में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान पर 2100 करोड़ रूपए की घोषणा और वर्ष 2017 की धान खरीदी पर बोनस की घोषणा करने पर हजारों की संख्या में किसानों ने मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री को खुमरी पहनाकर हल और धान की बालियां भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि केन्द्रीय कृषि मूल्य आयोग ने मोटे धान का समर्थन मूल्य 1470 रूपए से बढ़ाकर 1550 रूपए और पतले धान का समर्थन मूल्य 1510 रूपए से बढ़ाकर 1590 रूपए निर्धारित किया है।

close
Share to...