सात साल की मासूम के साथ बलात्कार..घेराबन्दी के पकड़ाया..न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

Editor
1 Min Read
बिलासपुर— हिर्री पुलिस ने सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ा है।आरोपी भोलाराम निषाद मोहदा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(क), 376(ख) समेत 4 पास्को एक्ट का अपराध दर्ज किया है। 
 
                  हिर्री पुलिस ने सात साल के मासूम बच्ची के साथ अनाचार के आरोपी को शिकायत के बाद तत्काल धर दबोचा है। हिर्री पुलिस के अनुसार 21 नवम्बर को की रात्रि प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि भोलाराम ने 7 साल की नाबालिक मासूम का शारीरिक शोषण किया है। 
 
               रिपोर्ट दर्जन किए जाने के बाद मामले की जानकारी पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा को दी गयी। अतिरिक्त पुलिस कप्तान रोहित कुमार झा ने तत्काल चकरभाठा थाना को निर्देश किया। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गांव पहुंचकर आरोपी को घेराबन्दी कर धर दबोचा। बलात्कार के आरोप में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
close