पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई..दो महीने में 1303 लोग गिरफ्तार…पचास लाख का सामान बरामद…228 को भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—पुलिस विभाग के अनुसार पिछले दो महीने में आपरेशन अभियान को भारी भरकम सफलता मिली है। एडिश्नल एसपी शहर ने बताया कि पुलिस टीम ने दो महीने में ताबड़तोड़ कार्यवाही कर  आबकारी और एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 1303 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अन्य प्रतिबंधात्मक मामलों में कुल 228 आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया है। पुलिस के दौरान इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 501 लोगों पर भी कार्रवाई की गयी है। कोटपा एक्ट अंतर्गत 20 कार्यवाही में फ्लेवर्ड तंबाकू, हुक्का पाट, पाइप कोल, जब्त किया गया है। राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि नशे के खिलाफ स्कूल समेत कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों में 505 जागरूकता बैठकों का भी आयोजन किया गया है। 
 राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि आईजी और पुलिस कप्तान के सख्त निर्देश और मार्गदर्शन में पुलिस टीम को नशे के खिलाफ पिछले दो महीनों में भारी भरकम सफलता मिली है। नशे के अवैध कारोबार और कारोबारियों के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
एडिश्नल एसपी ने बताया कि फरवरी महीने से आपरेशन निजात के तहत नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही नशे के अवैध कारोबारियों की धर पकड़ भी शुरू हुई। मात्र महीनों के भीतर ताबड़तोड़ कार्यवाही के दौरान  कुल 1303 लोगों  को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में गैर-जमानतीय प्रकरणों के अलावा नशे से जुड़े  प्रतिबंधात्मक प्रकरणों में 228 लोगों को जेल दाखिल कराया गया है।
इस दौरान आबकारी  के कुल 1212 दर्ज प्रकरणों में 2413 लीटर शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में ज्यादातर मामले  सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन कर हुडदंग के शामिल हैं।
एनडीपीएस प्रकरणों के 73 प्रकरणों में 280 किलो गांजा और अन्य नशीली वस्तुएं जब्त  कर 89 आरोपियों को जेल भेजा गया है। कुल 50 लाख कीमती सामानों की बरामदगी हुई है। अवैध शराब, गांजा के अलावा बड़ी मात्रा में इंजेक्शन, कफ सिरफ, टेबलेट, एम्पुल, चरस व ट्यूब शल्युशन जब्त किया गया है। सीरप बेच रहे मेडिकल संचालक और  नशे का सामान बेच रहे एक डेयरी संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है।
नशा में गाड़ी चलाने वाले 501 लोगों पर एमवी एक्ट के कार्यवाही करते हुए प्रत्येक प्रकरण को कोर्ट भेजा गया। प्रत्येक ऐसे चालक पर दस-दस हजार रुपए का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है। नशे के विरुद्ध जनजागरुकता के तहत कुल स्कूल कॉलेज और सार्वजनिक जगहों पर 505 कार्यक्रम किए गए।
close