ताबड़तोड़ कार्रवाई…दैहिक शोषण,लूट समेत शराब बेचने के आरोपी गिरफ्तार…अलग अलग अपराध सभी सात आरोपियों को जेल..

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—पुलिस ने आपरेशन निजात  के तहत अलग अलग थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर अलग अलग अपराध में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अलग अलग मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजकर जेल दाखिल कराया है।मामले में रेप, शराब बेचने समेत लूट और चोरी के आरोपी शा्मिल हैं।
नाबालिग के साथ शारीरिक अपराध
कोनी पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ मामले में आरोपी विशाल लोनिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी बरपाली भदोरिया खार थाना कोनी का रहने वाला है। शादी का झांसा देकर साल 2020 से बालिका के साथ छेड़खानी किया। बाद में दूसरी लडकी के साथ शादी कर लिया। बालिका के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट किया।  रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद पतासाजी के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी विशाल लोनिया ने पूछताछ में अपराध कबूल किया। विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
 पचपेढ़ी पुलिस की कोचियों के खिलाफ कार्रवाई
पचपेढ़ी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ अभियान चलाकर शराब की बिक्री करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लकेश कुर्रे और लीलाराम को अलग 8-8 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपियों ने आंगन में अवैध कच्ची महुआ  शराब बिक्री के लिए छिपाकर रखे थे। दोनो आरोपियो को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तारी के बाद जेल दाखिल कराया गया है।
सरकंडा पुलिस ने चोरी के सामान के साथ  आरोपी पकड़ा
सरकन्डा पुलिस ने संजीव कुमार देवांगन की मोटरसायकल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में संजीव ने थाना को बताया कि  मोटर सायकल निर्माणाधीन मकान के सामने खड़ा किया था। बाहर निकलने के बाद मोटरसायकल गायब होना पाया। शिकायत के बाद पतासाजी के दौरान आरोपी को मुखबीर की सूचना पर आरोपी गणेशा ऊर्फ गोलू को चिंगराजपारा से पकड़ा गया। घर में छिपाकर रखी गयी मोटरसायकल को भी जब्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
रतनपुर पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को पकड़ा
रतनपुर पुलिस ने आदतन बदमाश रवि सारथी  और शिव सारथी को गिरफ्तार किया है। दोनो बदमाशो ने 30 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे एक व्यक्ति को लूट का शिकार बनाया ।मामले में नवापारा तखतपुर निवासी पीड़ित रामसनेही पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि दोनो आरोपियों ने कलमीटार शराब भट्टी के सामने धमकाकर मोटर सायकल और मोबाईल लूट को अंजाम दिया है। आरोपियों ने नगद पर भी हाथ साफ किया है। दोनो के कब्जे से मोबाईल फोन व 3000 रू को बरामद कर लिया गया है। दोनो आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया हैं ।
 तोरवा पुलिस की सटोरियों के खिलाफ एक्शन
तोरवा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर बुधवारी बाजार सब्जी मार्केट में माजिद खान नामक व्यक्ति को सट्टा पट्टी लिखते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नगदी समेत सट्टा पट्टी बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ 6 छत्तीसगढ जुआ अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज किया गया। गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया है ।
close