Rashifal 11 November 2022 : शुक्र आज करेंगे वृश्चिक राशि में प्रवेश, 4 राशियों पर कृपा, मान-सम्मान में वृद्धि, यह राशियां रहें सावधान

Shri Mi
9 Min Read

आज का राशिफल (Rashifal 11 November 2022) कई मायनों में महत्वपूर्ण है। ज्योतिष (Astrology) में शुक्र को महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। शुक्र ग्रह (venus transit) के अशुभ होने पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है। वही शुक्र देव के अशुभ होने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज 11 नवंबर को शुक्र राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इस दौरान शुक्र देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं शुक्र के राशि परिवर्तन सहित अन्य राशियों पर कैसा रहेगा इसका प्रभाव। जानें 12 राशियों का भविष्यफल :-

Join Our WhatsApp Group Join Now

मेष : राजनीति क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हो सकते हैं। कारोबार कर रहे लोगों पर शत्रु हावी होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन लाभ की संभावना है। रिश्तेदारों के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। संकट के समय रिश्तेदार आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। चीजें आपकी इच्छा के अनुसार आज होने के आसार कम हैं।जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत हो सकता है।

वृषभ : वृषभ राशि के लिए सही कार्य और विचारों निराशा से राहत दिलाएगा। किसी की सलाह के बिना पैसा निवेश ना करें। दिलचस्प रवैया घर के माहौल को खुशनुमा करेगा। पेशेवर मुद्दों को हल करने के लिए अपने अनुभव का उपयोग करना आज आपके लिए लाभकारी साबित होगा। वाणी में मधुरता बनाए रखें। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। कार्य क्षेत्र में आ पूरे विश्वास के साथ काम करेंगे। किसी की गलती के लिए कार्य क्षेत्र में माफी मांगनी पड़ सकती है।

मिथुन : मिथुन राशि को भूमि और प्रॉपर्टी के कामों में धन लाभ होगा। यह सप्ताह आपके लिए बेहतर साबित होगा ।अधिकारियों से संबंध बेहतर हो सकते हैं। कारोबार के लिहाज से भी यह सप्ताह बेहतर है । किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना बनती नजर आ रही है। लंबी यात्रा से बचने की कोशिश करें। ज्यादा खर्च करने से बचें। दुख धीरे-धीरे कम होने के आसार नजर आ रहे हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं। आज का दिन प्रभाव और प्रताप लेकर आएगा। अच्छे कार्य से सामाजिक क्षेत्र में जन समर्थन मिलेगा।

कर्क : कर्क राशि वाली अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लें कुछ गलतियों को अनदेखा ना करे। खर्च के मामले में हाथ दबा कर चलना आपके लाभदायक होगा। धन संबंधी समस्या से परेशान रह सकते हैं । चंद्रमा के मिथुन में होने से लोगों के अंदर निराशा के भाव हो सकते हैं। किसी अपने द्वारा धोखा मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। चिंता से मुक्ति मिलेगी आर्थिक संकट में बदलाव होगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे। खरीद बिक्री में लाभ होने की संभावना है।

सिंह : सिंह राशि के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा। आर्थिक मामले में कुछ समस्याएं आ सकती है। व्यापार की खुशी योजनाओं में रुकने से परेशान होंगे। इधर-उधर के काम में ध्यान न लगाएं। चारों और आपकी प्रसन्नता का माहौल है। किसी मित्र की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। हालांकि यह परेशानी जल्द ही समाप्त हो जाएगी। धन सफलता और प्रसिद्धि के योग है। आज आपके लिए भाग्योदय का दिन हो सकता है। आपको अपने लिए क्वालिटी टाइम निकालना होगा। जीवन साथी के साथ संबंध बेहतर होंगे।

कन्या : कन्या राशि वाले को किसी की यात्रा पर जाने से पहले सामान की सुरक्षा करनी होगी। पद प्रतिष्ठा पढ़ने से मन में अहंकार की भावना जन्म ले सकती है। शुभ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। वाद विवाद में पड़ने से बचने होंगे वरना कानूनी अड़चन पैदा हो सकती है। ससुराल पक्ष से दिया हुआ धन आप के रिश्तो में दरार ला सकता है। सावधान रहें, रचनात्मक कार्य में लगे रहेंगे। विवाह बंधन में बनने का सही समय जल्द ही आ रहा है।

तुला : तुला राशि के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर है सकता है। अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। संतान धार्मिक कार्य में हिस्सा लेंगे। संतान के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं, कोई पुराना कर्ज आपसे वापस मांग सकता है। किए गए वादे को पूरा करने के लिए लोग आपको उकसाने की कोशिश करेंगे, वाद विवाद से बचने की सलाह दी जा रही है। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। प्रसिद्धि और मान्यता प्राप्त हो सकती है।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के प्रेम जीवन में आज कुछ खास होने की संभावना नजर आ रही है। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को अनदेखा ना करें। व्यापार में साझेदारी पर सोच समझकर हस्ताक्षर करें, किसी सदस्य के भावनाओं में बहकर कोई फैसला लेना मुश्किल हो सकता है। घर के बाहर किसी अजनबी से आज आपको सावधानी बरतनी होगी। कानूनी मामले में मित्र की सलाह लेनी पड़ सकती है। संपत्ति के व्यवसाय आदि से लाभ होगा। साझेदार से फायदा होगा और रोजमर्रा के काम फायदा देने वाले होंगे, मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु : धनु राशि वाले के लिए आज का दिन कुछ खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में टीम वर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा। दिए गए कार्य को समय पर पूरा करेंगे। कैरियर में चल रही समस्या समाप्त होगी, विद्यार्थियों के लिए मानसिक और बौद्धिक रणनीति कामगार साबित होगी, एक्स्ट्रा एनर्जी से भरपूर रहेंगे, समय व्यतीत ना करें। पुराना लेनदेन आज आपको परेशान कर सकता है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। बच्चों ही घर में सुख शांति का कारण बनेंगे। सम्मानजनक तरीके से आज आपका दिन गुजरेगा।

मकर : मकर राशि वाले को लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी, जोखिम भरे काम में हाथ ना डाले, बाद में समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मेल मिला बने रहेगा। जूनियर से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। प्रेमी जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा। सकारात्मक और सहायक मित्रों की कंपनी का मनोरंजन करेंगे। पेशेवर संपर्क विकसित करने के लिए एक अच्छा समय है।

कुंभ : व्यवसाय में नवीनता ला सकते हैं। मित्रों के सहयोग से रुका हुआ धन वापस मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण बनाकर रखेंगे, शिक्षा में आ रही मुश्किलों के लिए गुरुजनों से बात करें। समाज में आपको सुनिश्चित लोगों से बातचीत करेंगे। जन समर्थन मिलेगा, बुजुर्ग अपनी उर्जा का सकारात्मक उपयोग करेंगे। लेनदेन के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरते। बच्चों की चिंता का समर्थन करना होगा। लव लाइफ के लिए आज का दिन उपयुक्त है। पेशेवर प्रगति के लिए सम्मानित किया जा सकता है।

मीन : मीन राशि वाले को अनावश्यक मानसिक तनाव मिल सकता है, चिंता के कुछ संघर्ष बनते नजर आ रहे हैं। धैर्य बनाकर चलना होगा। संतान आज किसी वस्तु की मांग कर सकती है। पारिवारिक मामले में घर से बाहर ना जाने दें। जिससे आप का मजाक बन सकता है। जनसंपर्क से आज आपको लाभ मिलेगा। किसी नए व्यवसाय की योजना बना रहे हैं तो आज वह पूरी हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है। पिछले निवेश में आज आपको बेहतर लाभ मिलने की संभावना है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close