कांग्रेसियों ने कहा-आधुनिक भारत के पहले स्वप्नदृष्टा थे संजय,विपक्ष की कुटिलता ने देश का किया नुकसान

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर-जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने 14 दिसम्बर को कांग्रेस भवन में संजय गांधी को जयंती पर याद किया। कांग्रेस नेताओं ने संजय गांधी को आधुनिक भारत के निर्माण का प्रथम स्वप्नदृष्टा बताया। कांग्रेसियों ने कहा संजय गांधी भारत मे छोटी कार का के जनक, पांच सूत्रीय कार्य के प्रणेता और इंदिरा गांधी भी बताया।कांग्रेस नेताओं ने संजय गांधी को जयंती पर याद किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा संजय गांधी को देश का पहला आधुनिक भारत का स्वप्नदृष्टा कहा जाता है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव,संयोजक ज़फ़र अली, एस एल रात्रे ने कहा कि संजय गांधी एक दूरगामी सोच के युवा थे। भारत को भविष्य में होने वाली समस्याओं से निजात दिलाने के लिए 5 सूत्रीय कार्यक्रम लागू किया था। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

कांग्रेस नेताओं ने बताया विपक्ष की सत्ता परक सोच, जनता के बीच अफवाह फैलाकर स्वार्थ सिद्धि से कार्यक्रम को असफल बना दिया। जिसका दुष्परिणाम वर्तमान में देश देख रहा है।  ब्रजेश साहू ,विनोद साहू, ने कहा कि युवा कांग्रेस के संवाहक थे, मध्यम वर्ग तक कार पहुंचाने का श्रेय संजय गांधी को जाता है। शिक्षा, नसबंदी, नशा मुक्ति, वर्ग असमानता को दूर करना और दहेज प्रथा को बंद करने कार्य किया।  कार्यक्रम में ज़फ़र अली,भुवनेश्वर यादव, विनोद साहू, विनोद शर्मा, माधव औतालवार,  त्रिभुवन कश्यप एस एल रात्रे, चन्द्र प्रदीप बाजपेयी,करम गोरख,ब्रजेश साहू,सुभाष सराफ,अब्दुल करीम,अजय काले,भरत जुरयानी, राजेश शर्मा,आदि मौजूद रहे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close