पांच लाख की सट्टापट्टी बरामद..दो मोबाइल समेत नगद जब्त..गिरफ्तार दोनो खाईवालों को भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—ऑफलाइन सट्टा पट्टी काटते और खिलाते हुए सटोरियों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने नगद समेत पांच लाख की सट्टा पट्टी भी बरामद किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो मोबाइल भी बरामद किया है। पकड़े गए दोनो सटोरिए सकरी और सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। 
सकरी पुलिस के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि दो खाईवाल चोरी छिपे ऑफलाईन सट्टा पट्टी काट रहे हैं। जानकारी के बाद सकरी पुलिस टीम ने थाना प्रभारी की अगुवाई मौके पर धावा बोला। थाना प्रभारी आईपीएस अमन कुमार झा ने बताया कि पुलिस टीम ने गोकुलधाम स्थित मौके पर धावा बोला। मौके से सोहन सिंह पिता शेर सिंह को सट्टापट्टी और नगद के साथ धर दबोचा गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने घुरू थाना सकरी का रहने वाला बताया। इसके अलावा दूसरे आरोपी सुनील बाजरानी को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपी सिन्धी कालोनी का रहने वाला है। दोनों के पास से से नगद 7 हजार रूपयों से अधिक और पांच लाख की सट्टापट्टी बरामद किया गया। आरोपियों से दो मोबाईल हेंडसेट भी बरामद किया गया।
आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया। दोनों को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
close