पुलिस की तीन अलग अलग कार्रवाई…फड़ जमाकर बैठे 9 जुआरी गिरफ्तार..सभी पर दर्ज हुआ जुआ एक्ट का अपराध

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- पुलिस ने तीन अलग अलग मामले में कुल 9 जुआरियों को धर दबोचा है। आरोपियों को दबिश देकर जरहाभाठा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवसम्मत कार्रवाई की गयी है।
सिविल लाइन थानेदार ने बताया कि पुलिस लगातार असामाजित तत्वों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में मुखबीर से जानकारी मिली कि कुल लोग जरहाभाठा, शिवनाथ मार्ग और शिवमंदिर के पास फड़ जमाकर बैठे हैं।
सूनचा के बाद टीम ने अलग अलग जगहों पर धावा बोला। कुल 9 जुआरियों को पकड़ने के बाद जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों से नगद भी बरामद हुआ है।
पकड़े गए जुआरियों का नाम पता और ठिकाना
1) विजय रात्रे पिता स्वर्गीय चैत लाल उम्र 42 वर्ष निवासी जरहाभाठा शिवनाथ मार्ग।
2)  राकेश मनवानी पिता पारूमल मनवानी निवासी ओम नगर शिव नाथ मार्ग
3)  राकेश सूर्यवंशी पिता अर्जुन लाल उम्र 35 साल निवासी ओम नगर जरहाभाठा
4)  जगदीश रात्रे पिता भरत लाल उम्र 51 वर्ष निवासी जरहाभाठा शिवनाथ मार्ग 
5)  बजरंग रात्रे पिता मुरितलाल  रात्रे उम्र 42 साल निवासी जरहाभाटा मंदिर चौक 
6)  शैलेंद्र रात्रे पिता कांता प्रसाद उम्र 39 साल निवासी ओम नगर जरहभठा
7)  राजेंद्र रात्रे पिता महानंद रात्रे उम्र 40 वर्ष निवासी जरहाभाठा शिवनाथ मार्ग 
8)  संजय सूर्यवंशी पिता गेंद राम उम्र 47 वर्ष निवासी जरहाभाठा ओमनगर 
9) रमेश रात्रे पिता कन्हैया लाल उम्र 47 वर्ष निवासी जरहाभाठा ओम नगर…
close