सरपंच संघ नेता आदित्य उपाध्याय की तलाश..पुलिस ने कार से बरामद किया शराब…वाहन चालक गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

 आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान सकरी पुलिस ने कार्रवाई कर कार से शराब परिवहन करते आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने शराब और कार दोनो बरामद कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि कप्तान राजनेश सिंह के निर्देश पर त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए जाने को लगातार कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इी क्रम में मुखबीर से जानकारी मिली कि कार क्रमांक सीजी 12 सी ए 4971 से शराब का परिवनहन किया जा रहा है। सकरी पुलिस ने सकरी बायपास चौक पर रेड कार्यवाही को अंजाम दिया। छानबीन के दौरान कार चालक ने प्रदीप श्रीवास नाम बताया।

कार चालक ने बताया कि मुर्का सरपंच आदित्य उपाध्याय के कहने पर शराब लेकर जा रहा है। पुलिस ने कार से 60 पाव देशी प्लेन शराब बरामद किया। आरोपी के खिलाफ विधिवत आबकारी एक्ट 34(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज किया गया। कार और शराब बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। दूसरे आरोपी मुर्रा सरपंच आदित्य उपाध्याय की तलाश की जा रही है।

close