Rahul Gandhi को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई ने कही यह बात

Shri Mi
1 Min Read

गुना/मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह अपने बयानों के कारण चर्चाओं में रहते हैं और अब उन्होंने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi को लेकर बयान दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि Rahul Gandhi बड़े नेता नहीं हैं, वह केवल सांसद हैं।

कांग्रेस नेता और चाचैड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने गुना के पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा, राहुल गांधी कांग्रेस के एक कार्यकर्ता हैं। सांसद मात्र हैं, वो अध्यक्ष नहीं हैं, इसके अलावा वो कुछ नहीं हैं।

उन्होंने मीडिया से कहा किन आप लोग राहुल गांधी को इतना हाईलाइट करो और न हम करें। वो तो सिर्फ एक सांसद हैं और हमारे अन्य सांसदों के समान हैं। कोई जन्म से बड़ा नेता नहीं बनता, कर्म से बनता है। राहुल गांधी को आप इतना बड़ा नेता मत मानिये, मैं तो नहीं मानता।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close