सीनियर T-20 अंतरजिला क्रिकेट प्रतियोगिता.. संभावित चेहरों का एलान..15 से मचाएंगे धमाल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
 बिलासपुर—सीनियर टी – 20  इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता का आयोजन 15 जून से प्रारंभ होगा। इसी क्रम में क्रिकेट संघ बिलासपुर ने सीनियर टी – 20 ट्रायल 11 जून को सुबह 8  बजे  राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में कराया । ट्रायल 74 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का हुनर दिखाया। चयनकर्ता देवेंद्र सिंह ,सुशांत राय, भुपेंद्र पाण्डेय, अपूर्व भंडारी और ओपी यादव ने बल्लेबाजी गेंदबाजी क्षेत्ररक्षण और शारीरिक प्रशिक्षण  के बाद खिलाड़ियों का चयन कैंप और सलेक्शन मैच के लिए किया है। 
 
               सीनियर अण्डर टी 20 इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता के लिए राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में क्रिकेट ट्रायल किया गया। ट्रायल में 74 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों का गेंदबाजी, बल्लेबाजी स्क्लि के अलावा क्षेत्र रक्षण से लेकर शारीरिक और मानसिक स्थितियों का जायजा लिया।
       
                         चयनकर्ताओं ने इस दौरान सीनियर टी-20 इंटर डिस्ट्रिक्ट के लिए संभावित खिलाड़ियों का चयन किया। चयन किए गए खिलाड़ियों का नाम आशीष पांडे , सुयश वस्त्राकार, एन शिवा गणेश,  ऋषभ ध्रुव,  उत्कर्ष जायसवाल, मोहम्मद इरफान, अनुराग मिश्रा, नावेद अली , अल्तमस खान,  उमंग गंधे, विवेक यादव, प्रारब्ध वर्मा , ओमप्रकाश मानिकपुरी,  अतुल शर्मा , शुभम सिंह ठाकुर,  शुभम यादव,  ओम वैष्णव, इम्तियाज खान, हर्ष  राठौर,  मयंक भोसले , मोहम्मद शाहनवाज   हुसैन , मोहम्मद शाहबाज हुसैन,  धनंजय नायक, वासुदेव बरेठ,  मयंक यादव,  सलमान खान , अभिजित टाह,  जी श्रीकांत,  रोहित नेतानी,  सनी पांडे , आनंद पासवान,  योगेश दिवाकर,  अनुज सिंह, प्रथम सिंह, प्रतिक पाटले, मयंक सोनकर,  नफीस खान,  पवन रूहानी, दीपक सिंह बघेल,  राजकमल चौधरी, शेख साहिल हुसैन,  अकाश खन्ना, स्नेहील चड्ढा और शिवेंद्र सिंह है।
 
                       क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विन्टेश अग्रवाल ने बताया कि चयन किए गए संभावित खिलाड़ियों का कैंप और सलेक्शन मैच कराया जा रहा है । इसके बाद बिलासपुर की सीनियर टी – 20 टीम का एलान किया जाएगा। बिलासपुर की इस प्रतियोगिता में दो टीम भाग लेंगी। टीम बिलासपुर ब्लू सीनियर टी – 20 प्लेट ग्रुप खेलेगी। 16 जून को भिलाई में होगा प्रतियोगिता का आयोजन होगा।  सीनियर T20 एलीट ग्रुप बिलासपुर सीनियर टीम खेलेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close