मंदिर परिसर में जुआ खेलते सात जुआरी गिरफ्तार.. नगद बरामद..सभी के खिलाफ जुआ एक्ट कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सीपत पुलिस ने थाना क्षेत्र स्थित एक मंदिर के बगल से दाव लगा रहे सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान जुआरियों ने बचने का प्रयास भी किया। लेकिन पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर कुल सात जुआरियों को धर दबोचा। जुआरियों के पास नगद समेत अन्य सामान बरामद किया है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
 पकड़े गए जुआरियों का नाम
1) खगेश्वर पटेल पिता सदानंद पटेल वासी ग्राम हरदाडीह थाना सीपत ।                             2) राजू गंधर्व उर्फ अज्जू पिता बेचन गंधर्वनिवासी ग्राम राक थाना सीपत ।                           3) बजरंग दास मानिकपुरी पिता परदेशी दास मानिकपुरी निवासी ग्राम राक।                   4)रमेश कुमार मंजारे पिता मनहरण लाल मंजारे निवासी ग्राम राक थाना सीपत।                5) दिनेश कुमार सूर्यवंशी पिता रामसाय सूर्यवंशी निवासी ग्राम पौसरा थाना सीपत।          6) रवि कांत पटेल पिता जनक राम पटेल निवासी ग्राम हरदाडीह थाना सीपत ।                    7) शास्वत दुबे पिता अमृत दुबे उम्र निवासी ग्राम पंधी थाना सीपत जिला बिलासपुर।
        सीपत पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम राक स्थित मिरचू बाबा मंदिर के पास जुआरियों के फड़ पर टीम के साथ धावा बोला। फड़ लगाए सभी जुआरी पुलिस को देखते ही  भागने  लगे। लेकिन घेराबन्दी कर 7 जुआरियों को धर दबोचा गया। फड़ से नगद समेत 52 पत्ती बरामद किया गया। पकड़े गए सभी आरोपियों के खइलाफ जुआ एक्ट का  अपराध दर्ज किया गया। 
close