Shani-Surya yuti : शनि-सूर्य की युति से करोड़पति बनेंगे ये पांच राशि वाले जातक, जमकर काटेंगे मौज

Shani-Surya Yuti 2023 : भगवान सूर्य कुंभ राशि में 13 फरवरी को प्रवेश कर चुके हैं। वह 15 मार्च तक इसी राशि में रहेंगे। सूर्य भगवान के पुत्र यानी शनिदेव पहले से ही वहां हैं। इस गोचर के कारण पिता-पुत्र आमने-सामने आ गए हैं। शनि और सूर्य की युति कुछ राशियों के लिए फायदेमंद होगी, जबकि कुछ राशियों के लिए नुकसानदायक।
मेष राशि
Shani-Surya Yuti 2023 : कुंभ राशि में भगवान सूर्य के आने से मेष राशि वालों को फायदा ही फायदा होगा। इस पीरियड में आपका छिपा हुआ टैलेंट सामने आएगा। आर्थिक नजरिए से भी यह गोचर आपके लिए बहुत अहम रहने वाला है। पैसों से जुड़ी आपकी समस्याएं दूर हो जाएंगी। आप सामाजिक रूप से ज्यादा एक्टिव होंगे। कुछ नए लोगों से भी मिलने का चांस मिलेगा।
मिथुन राशि
सूर्य मिथुन राशि के नौवें भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। शनि और सूर्य आपकी इनकम में इजाफा कराएंगे। भाग्य भी आपका साथ देगा। मेहनत में कमी न छोड़ें। आपका समाज में मान और सम्मान भी बढ़ेगा। साथ ही शारीरिक और मानसिक रूप से भी स्वस्थ महसूस करेंगे।
वृष राशि
Shani-Surya Yuti 2023 : वृष राशि के 10वें भाव में सूर्य का गोचर होगा। दशम भाव में सूर्य बहुत बलवान होता है। आपको करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। पेशेवर लोगों को ज्यादा अधिकार मिल सकते हैं। आर्थिक रूप से भी यह समय आपका अच्छा गुजरेगा। नौकरी के भी नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी रहने वाली है।
सिंह राशि
Shani-Surya Yuti 2023 : सूर्य आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर करेंगे। इस समय आपको मेहनत ज्यादा करनी होगी। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर होगी। चूंकि सूर्य की सीधी नजर आपकी राशि पर होगी, इसलिए आप इस समय में काफी एक्टिव रहेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कोई नई बिजनेस डील साइन कर सकते हैं।