अमिट पहचान छोड़कर गए शशि भाऊ..पूर्व मंत्री अमर जताया दुख..कहा…हमने सच्चा साथी, सहृहदय मित्र,मार्गदर्शक खोया

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—पूर्व मंत्री नगर विधायक अमर अग्रवाल ने वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत कोन्हेर के निधन पर गहरा शोक जाहिर किया है। उन्होने अपने शोक संदेश कोन्हेर के निधन को बिलासपुर के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया। अमर ने कहा कि विश्वास नहीं होता कि बिलासपुर पत्रकारिता का अमिट हस्ताक्षर आज हमारे बीच नहीं है। वह हमेशा हमेशा के लिए अपनी यांदे हमारे बीच छोड़ गये हैं। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने वरिष्ठ पत्रकार  शशि कोन्हेर के निधन पर गहरा शोक जाहिर किया है। अमर ने कहा कि निधन की जानकारी मिलने के बाद विश्वास ही नहीं हुआ कि वरिष्ठ पत्रकार कोन्हेर आज हमारे बीच नहीं रहे। अपनी यादों को छोड़कर हमेशा हमेशा लम्बी यात्रा में निकल गये हैं। अमर ने बताया कि सामाजिक जीवन में  कोन्हेर सदैव सभी के सुख-दुख में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

 कोन्हेर के निधन से बिलासपुर की पत्रकारिता को अपूर्णीय क्षति पहुंची है। बिलासपुर ने प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ  पत्रकार शशि कोन्हेर के निधन पर गहरा दुख जाहिर किया। शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं जाहिर की। उन्होने बताया कि शशि भाऊ के निधन से हम सभी  ने  वरिष्ठ मार्गदर्शक, सह्रदयी मित्र,सच्चा स्वयंसेवक खो दिया है। उन्हें बिलासपुर की पत्रकारिता में वे सदैव अमिट हस्ताक्षर के रूप में याद किया जाएगा। पत्रकारिता जगत में उनके स्थान को भरा नही जा सकता है।

close