नाबालिग लड़की को दिया आश्रय..फिर करता रहा छेड़छाड़..पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— लाकडाउन के दौरान नाबालिग लड़की को घर में आश्रय दिए जाने के बाद छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 सकरी पुलिस के अनुसार छेड़छाड़ से पीड़ित और शिकायत कर्ता ग्रीन हाउस में बड़ी बहन और बुआ के साथ रहती है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह पांचवी में पढ़ती है। लाकडाउन के दौरान सिरगिट्टी निवासी राजेश राव अपने घर लाखासार ले गया। लाखासार में वह 1 मई से 24 मई तक रही।

                   पीडि़ता के अनुसार इस दौरान राजेश राव ने लगातार अश्लील हरकत किया। साथ ही गंदी गंदी बात भी किया। इसके चलते उसे बहुत पीड़ा पहुंची है।

             शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सकरी पुलिस ने जानकारी आलाधिकारियों को दी । पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध दर्ज करने के बाद आरोपी की पतासाजी शुरू हुई। पुलिस ने आरोपी राजेश राव को सिरगिट्टी स्थित संतोोषी मंदिर के पास घर से हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर  न्यायालय में पेश किया गया है।

               

TAGGED:
close