CBSE 12वीं का अंग्रेजी का इंग्लिश प्रैक्टिस पेपर रिलीज,हल करने से एग्जाम में मिलेगा फायदा

Shri Mi
2 Min Read

CBSE-केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं का अंग्रेजी का पेपर कल, 24 फरवरी, 2023 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा देश भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

6 महीने के इंग्लिश प्रैक्टिस पेपर जरूर करें हल

सीबीएसई बोर्ड ने 2023 की परीक्षाओं के लिए 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा का प्रैक्टिस पेपर जारी कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड ने सितंबर में सैंपल पेपर जारी किए थे और अब अंतिम परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए “एडिशनल प्रैक्टिस पेपर” जारी किए हैं। बोर्ड का कहना है कि 6 महीनों में बहुत कुछ बदल सकता है, इसलिए छात्रों को अंतिम परीक्षा देने से पहले इन कक्षा 12 के अंग्रेजी कोर प्रैक्टिस पेपर सही से हल करना चाहिए। डाउनलोड करने के लिए आप यहां सीबीएसई कक्षा 12 अंग्रेजी अभ्यास पत्र 2023 पीडीएफ देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

इंग्लिश का पेपर के लिए कुछ टिप्स

  • सीबीएसई कक्षा 12 अंग्रेजी तैयारी टिप्स 2023 में सैंपल पेपर शामिल हैं। कक्षा 12 के अंग्रेजी के सैंपल पेपर सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध हैं।
  • सीबीएसई कक्षा 12 अंग्रेजी का पेपर 2023 सुबह 10.30 बजे शुरू होगा और 24 फरवरी, 2023 को दोपहर 1.30 बजे समाप्त होगा। इस साल 16,96,770 उम्मीदवार दुनिया भर में सीबीएसई कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
  • स्टूडेंट्स एक बार जरूर हल करें का पिछले साल का अंग्रजी का पेपर Class 12 English Previous Year Question Papers का डायरेक्ट लिंक

यहां चेक सिलेबस

CBSE syllabus class 12 English Elective

CBSE syllabus class 12 English Core

बोर्ड का जरूरी नोटिस

बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस में जानकारी साझा की है कि बोर्ड के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने एक लिंक http://cbse.support/sp बनाया है जिसमें कहा गया है कि सीबीएसई ने कक्षा 10, 12 की परीक्षाओं के लिए 30 सैंपल पेपर परिचालित किए हैं और परीक्षा के पेपर इन सैंपल पेपरों से होंगे। केवल और इन पेपरों को डाउनलोड करने के लिए पैसे मांग रहे हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close