कुकुरमुत्तो की तरह निकल रहे भाजपा नेता,बोले प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम-चुनाव के समय ही याद आते हैं राम

Shri Mi
4 Min Read

बिलासपुर।सिम्स स्थित ऑडिटोरियम में प्रदेश के दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन शुरू हुआ।  कार्यक्रम में प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ राष्ट्रीय नेता शैलजा भी उपस्थित शामिल होने पहुंची। कार्यक्रम शुरुआत होने से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मरकाम ने बताया कि संभागीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया जाएगा। इसके अलावा कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद कर जनता तक पहुंचने का प्रयास को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।

सवाल-जवाब के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व और नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि चुनाव करीब आते ही भारतीय जनता पार्टी नेताओं को राम की याद आ जाती है।

सवाल जवाब के दौरान पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि 2023 में हम 75 सीटों के साथ सरकार बनाएंगे। उन्होंने संगठन में किसी प्रकार का खींचतान से इनकार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में विस्फोटक स्थिति है। पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है बीच में ही पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष बदल दिया।

भाजपा में पिछले 4 सालों में 3 प्रदेश अध्यक्ष बदले जा चुके हैं। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता निराशा के दौर से गुजर रहे हैं।

मरकाम ने कहा भाजपा में हर कोई नेता बड़ा बनने का प्रयास कर रहा है।भाजपा में कोई एक दूसरे को सपोर्ट नहीं करता। सच तो यह है कि भाजपा के लोग निराशा और हताशा के दौर से गुजर रहे है।उन्होने जोर देकर कहा कि कांग्रेस संगठन और सत्ता के तालमेल के साथ आगे जा रही है। हम एकजुटता के साथ आगे जाएंगे। 2023 में हमें जनता का जनादेश हमें मिलेगा।

15 सीट पर ही सिमट गए: एक सवाल पर पीसीसी अध्यक्ष ने कहा 15 साल तक भाजपा ने शासन किया। भाजपा शासनकाल में चावल, चिटफंड, अगस्ता वेस्टलैंड जैसे घोटाले हुए।अगर अच्छा काम किए होते तो भाजपा 15 सीटों में नहीं जाती।

मरकाम ने कहा भाजपा को अपना देखना चाहिए–विपक्ष में रहते हुए 2003 में हमने 37 सीट जीता। 2008 में 38 और 2013 में 40 सीट जीते। हमेशा हम बढ़े हैं।, कम नहीं हुए है। साल 2018 में भाजपा  50 सीटों से सिमटकर 15 सीट पर आ गयी।

कुकुरमुत्ते की तरह भाजपा नेता— भाजपा के केंद्रीय नेताओं के दौरे के सवाल पर अध्यक्ष ने कहा भाजपा के लोग साढ़े 4 साल से बिल में छिपे हुए थे। अब कुकुरमुत्ते की तरह भाजपा  नेता बिल से बाहर निकल रहे हैं।यहां की जनता समझ गई है। जब चुनाव नजदीक आता है भाजपा के लोग निकलते हैं।जनता के मुद्दों से इन्हें कोई सरोकार या लेना देना नहीं है।

भाजपा मतलब हम दो हमारे दो—मोहन मरकाम ने कहा काग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है।हम लोग अपनी बात अपने नेता के पास संगठन के पास खुलकर कह सकते हैं।भाजपा में हम दो हमारे दो की सरकार है। मोदी और शाह जो बोलते हैं वही होता है।कांग्रेस में छोटे स्तर का कार्यकर्ता भी अपनी बात रखता है।  यहां  आंतरिक लोकतंत्र है।

चुनाव आते ही राम की याद— कांग्रेस पार्टी भगवान राम का हमेशा सम्मान करती है। भगवान राम हमारे पूजनीय है।भाजपा में राम नाम जपना पराया माल अपना की स्थिति है।जब- जब चुनाव आता है भाजपा राम को याद करती है।चुनाव खत्म होने के बाद भूल जाती है।

योग्य को देंगे टिकट

फूलो देवी नेताम महिलाओ के लिए ज्यादा से ज्यादा टिकट मांग रही है। मरकाम ने कहा  टिकट मांगने का सभी को स अधिकार है। सर्वे हो रहा है।जो योग्य होगा। पार्टी उसको टिकट देगी, चाहे महिला हो युवा हो या पुरुष।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close