राहड़ लगाने गए किसान पर गिरी बिजली..सुखदेव ने मौके पर ही तोड़ा दम..मां गंभीर रूप से झुलसी..बाल बाल बच गयी पत्नी

Editor
2 Min Read
तखतपुर–(टेकचंद कारड़ा)—  एक परिवार के तीन सदस्य राहड़ लगाने खेत गए। इसी दौरान तेज बारिश क साथ आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गयी है।  आकाशीय बिजली की चपेट में मृतक युवक की मा गंभीर रूप से झुलस गयी है। पत्नी को भी झटका लगा है। फिलहाल उसकी हालत ठीक है।
पुलिस के अनुसार नगोई निवासी युवक सुखदेव साहू अपनी मां कुवांरा बाई और पत्नी अन्नूपूर्णा के साथ खेत में राहड़ लगाने के लिए टिहुलाडीह स्थित अपने खेत गया। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने से सुखदेव चपेट में आ गया। और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
बिजली की चपेट में आने से सुखदेव की मां गंभीर रूप से झुलस गयी। जबकि पत्नी अन्नपूर्णा को भी जोर का झटका लगा। लोगों के सहयोग से आनन फानन में कुंवारा बाई और अन्नपूर्णा को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। खबर लिखे जाने तक अन्नपूर्णा पूरी तरह होश में आ चुकी है। जबकि कुंवारा बाई का इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतक सुखदेव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद लोगों में दहशत का वातावरण है।
close