Sun Transit 2023: सूर्य कर रहे हैं कर्क राशि में गोचर, इन 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें

Shri Mi
3 Min Read

Sun Transit 2023, Sun Transit 2023 In Cancer: 16 जुलाई 2023 को सूर्य कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य हर महीने अपनी राशि बदलता है और इस घटना को सूर्य संक्रांति कहा जाता है। इस बार सूर्य 16 जुलाई को चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

बताया जा रहा है कि अग्नि तत्व ग्रह सूर्य का जल तत्व राशि कर्क में जाना एक बड़ा परिवर्तन माना जा रहा है। सूर्य का यह गोचर इन 4 राशियों के लिए शुभ नहीं होगा।Sun Transit 2023, Sun Transit 2023 In Cancer

1. मिथुन 

गोचर में सूर्य के प्रभाव के कारण स्वास्थ्य विशेषकर नेत्र संबंधी विकारों के प्रति सचेत रहना होगा। अपनी जिद और आवेश पर नियंत्रण रखें। झगड़े-विवादों से दूर रहें और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले बाहर ही निपटा लें। पैतृक संपत्ति या जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। कार्यस्थल पर किसी षड़यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर होगा कि काम पूरा करके सीधे घर आ जाएं। पारिवारिक माहौल को तनावपूर्ण बनाने से बचें।

2. धनु

गोचर में सूर्य का प्रभाव अप्रत्याशित रहेगा। जमीन जायदाद या पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सुलझेंगे। मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। आग, जहर और दवाइयों के रिएक्शन से बचें। लोग आपके खिलाफ साजिश रचने से पीछे नहीं हटेंगे। कार्यस्थल पर भी साजिश का शिकार होने से बचें। विवाद और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले बाहर ही सुलझाएं।Sun Transit 2023, Sun Transit 2023 In Cancer

3. मकर

सूर्य का गोचर वैवाहिक मामलों में परेशानी पैदा कर सकता है। ससुराल पक्ष से भी मतभेद न बढ़ने दें। विवाद और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी फैसला आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। सेहत और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी।

4. कुंभ 

सूर्य गोचर का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है, लेकिन कुछ मामलों में सावधान रहें।  प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र और छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। प्रेम संबंधित मामलों में उदासीनता रहेगी, इसलिए बिजनेस पर ध्यान देना ही समझदारी होगी। संतान संबंधी चिंता भी आपको परेशान कर सकती है।Sun Transit 2023, Sun Transit 2023 In Cancer
(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, सीजीवाल  किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close