प्लेटफार्म से संदिग्ध युवक पकड़ाया ..किया गया परिजनों के हवाले..कांकेर से हुआ था गुम..मुम्बई की मिली टिकट

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 
 बिलासपुर— तोरवा पुलिस ने रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म में घूमते हुए संदिग्ध अवस्था में पकडा गया है। थानेदार परिवेश तिवारी ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति कांकेर का रहने वाला है। मानसिक रूप से डिस्टर्ब भी है।                                                                                                                           
                                तोरवा थानेदार परिवेश तिवारी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति प्लेटफार्म में संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि युवक कांकेर का रहने वाला है। मानसिक रूप से डिस्टर्ब भी है। युवक का नाम मोहम्मद  रियाज पिता मोहम्मद रफीक है। 
 
              युवक के पास बिलासपुर से मुम्बई के लिए एक टिकट भी पाया गया। तस्दीक बाद मोहम्मद रियाज के रचाचा के हवाले किया गया। पुलिस को मोहम्मद रियाज के चाचा ने बताया कि युवक 18 जनवरी को यकायक लापता हो गया। हम पिछले दो तीन दिन से लगातार तलाश भी कर रहे थे। 
TAGGED:
close