सूने मकान का उठाया फायदा…नाबालिग के साथ आरोपी ने कर दिया घर साफ…तीनो गिरफ्तार..चकरभाठा ने पकड़ा गांजा तस्कर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—थाना सकरी पुलिस ने चोरी मामले में मुख्य आरोपी समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों से छानबीन के साथ चोरी का सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार चकरभाठा पुलिस ने भी निजात अभियान के तहत सवा किलो गांजा के साथ एक आरोपी को धर दबोचा है। 
सकरी थाना प्रभारी सागर पाठक ने बताया कि 19 अप्रैल 2023 को अमेरी निवासी विरेन्द्र सिंह ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि 16 अप्रैल की शाम घर में ताला बंद कर डयूटी करने रमतला कोनी गया था।  घर में पत्नी भी नहीं थी। 18 अप्रैल 23 की  दोपहर करीब 12  बजे अपने घर आया। इस दौरान दरवाजा में लगा ताला टुटा हुआ था। घर के अन्दर दाखिल होने पर सामान विखरा हुआ पाया।
पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात आरोपी ने एलईडी टीव्ही, एक होम थियेटर, एक फ्रीज और गैस सिलेण्डर, समेत अन्य सामान पार कर दिया है। आरोपी ने 2 आलमारी तोड़कर 80 हजार से अधिक कीमती सामान को भी पार कर दिया। शिकायत पर थाना में अपराध दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि  चोरी किये सामानों की बिक्री करने एक व्यक्ति ग्राहक तलाश रहा है। जानकारी मिलते ही आरोपियों को धर दबोचा गया। आरोपियों ने बताए गए घर में चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। मुख्य आरोपी विनय खाण्डे समेत दो अन्य नाबालिकों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 
गांजा के साथ पकड़ाया आरोपी
चकरभाठा पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र स्थित भाठापारा से एक आरोपी को गांजा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने कुल 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी  संजय गढेवाल को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। 
close