कांग्रेस प्रभारी और अध्यक्ष ने कराया स्मरण..बताया..सर्वश्रेष्ठ का होगा सम्मान…प्रभारियों को प्रशिक्षण शिविर में देना होगा जवाब

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—- रविवार को कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की बैठक हुई। बैठक में सभी ब्लॉक  अध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारी  और वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत किया। बूथ तैयारियों को लेकर सभी नेताओं ने विचार विमर्श भी किया। इस दौरान बूथ तैयारियों को लेकर विजय केशरवानी ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशों के बारे में बताया। साथ ही कमोबेश सभी बूथ प्रभापियों और ब्लाक अध्यक्षों को स्मरण पत्र थमाते हुए निर्धारित समय सीमा पांच अगस्त तक तैयारियों के साथ वस्तुस्थिति से अवगत कराने को कहा। बैठक में विशेष रूप से जिला प्रभारी चुन्नी लाल साहू भी मौजूद थे। 
 
 
वरिष्ठा नेताओं को देना होगा जवाब
जिला ग्रामीण अध्यक्ष  विजय केशरवानी और जिला प्रभारी चुन्नी लाल साहू ने जिले के कमोबेश सभी ब्लाक अध्यक्षों और प्रभारियों के साथ बैठक कर प्रदेश अध्यक्ष के फरमान  को सबके सामने रखा। इस दौरान दोनो नेताओं ने कहा कि ऐसे सभी वरिस्ठ नेता जिन्हें बूथ गठन में  ज़ोन प्रभारी बनाया गया है तत्काल प्रभाव से अनुविभागवार बूथ गठन की तैयारियों से अवगत कराएं।
 
 
 प्रदेश अध्यक्ष ने मांगा जवाब
  केशरवानी ने कहा कि मामले में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल और तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बूथ चलो अभियान के तहत बिलासपुर का भ्रमण किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने भी बूथ का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान तमाम कमियों की जानकारी मिली। इसी क्रम में एक बार फिर प्रदेश के वर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्र जारी कर बूथ तैयारियों को गंभीरता से लिया है। 
  केशरवानी ने कहा कि सभी नेताओं को जिन्हें बूथ कमेटी गठन और मतदाताओं की पहचान की जिम्मेदारी  दी गयी है।वस्तुस्थिति को समय रहते पांच अगस्त से पहले अवगत कराएं। तैयारियों में किसी प्रकार की कमी पाए जाने  पर बूथ का पुनर्गठन करें।  ज़ोन- सेक्टर बूथ  कमेटियों का अनुभाग वार जानकारी जल्द से जल्द प्रदान करें।  विधानसभा स्तर पर बूथ लेवल एजेन्ट नियुक्ति करें।
 
 
सर्वश्रेष्ण पांच मतदान केन्द्रों की पहचान
 केशरवानी ने बैठक में मौजूद सभी लोगों को बताया कि अगस्त के  प्रथम सप्ताह में विधानसभा स्तर पर प्रस्तावित संकल्प शिविर की कार्य  योजना के अलावा सभी प्रभारी स्थल चयन की जानकारी देते हुए बूथ  चलो अभियान  के तहत कितनी बूथों में अभी तक बैठक नहीं हुई मामले की जानकारी उपलब्ध कराएं।
 अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा  चुनाव 2018 और 4  वर्षों में सम्पन्न विधानसभा के उपचुनाव में सर्वश्रेष्ठ 5 मतदान केंद्रों पहचान करेें। जहां पर कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी को सबसे अधिक मत मिले हैं। ताकि आयोजित होने वाले संकल्प शिविर में सभी बूथों को सम्मानित किया जा सके। 
स्मरण पत्र के साथ नाराजगी
 जिला कांग्रेस अध्यक्ष  विजय केशरवानी ने इस दौरान सभी बूथ प्रभारियों को स्मरण पत्र भी जारी किया। दुहराया कि सभी प्रभारियों को अनुभागवार पांच अगस्त तक  बूथ कमेटियाँ  की जानकारी हल हालत में देना ही होगा। मामले की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष दी जाएगी। इस दौरान केशरवानी ने कई बूथों की तैयारियों को लेकर नाराजगी भी जाहिर किया।
 बैठक में विशेष जोर दिया गया कि प्रशिक्षण शिविर काआयोजन मंडी प्रांगण में ही किया जाए। क्योंकि प्रशिक्षण शिविर  का आयोजन विधानसभा स्तर पर किया जाएगा।
बैठक में लिया भाग
बैठक में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी , प्रभारी चुन्नी लाल शाहू – ब्लॉक  अध्यक्ष गण आदित्य दीक्षित , रमेश सूर्या गीतांजली कौशिक , लक्ष्मीनाथ शाहू , राजू शाहू  बिहारी देवनगंन सुनील शुक्ला नागेंद्र रॉय , रामरतन कौशिक झगरराम सूर्यवंशी  यासीन खान , जिला  पदाधिकारी गण – जगदीश  कौशिक , नीरज जयसवाल , गणेश कश्यप , अंकित गौरहाँ , आशीष शर्मा , शेख़ निज़ामुद्दीन  जितेंद्र पंडाय मुन्ना श्रीवस पवन शाहू उपस्थित थे।
इनकी विशेष उपस्थिति
इसके अलावा कांग्रेस के वरिस्ठ नेता —  चंद्र्प्रकास बाजपेई – दिलीप लहरिया ,भूनेस्वर यादव  विष्णु यादव .राजेंद्र शाहू ,  महेन्द्र गंगोत्री , संध्या तिवारी , शिल्पी तिवारी लक्ष्मी गहवाई –  अशोक शुक्ला वीरेंद्र गौरहा, जयंत मनहर की विशेष उपस्थिति रही।
close