Digestive System- इन नुस्खों से मिनटों में साफ होगा पेट,घंटों तक टॉयलेट में बैठने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी

Shri Mi
5 Min Read
Digestive System/ पेट संबंधी कई समस्याएं आम हैं। इनमें कब्ज से लेकर पेट साफ न होना शामिल हैं। पेट साफ न होने के कारण पूरा दिन अजीब महसूस होता है। पेट से जुड़ी समस्या के कारण काम में भी मन नहीं लगता है। पेट साफ न होने की वजह से दर्द भी होने लगता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको पेट साफ करने के आसान घरेलू उपाय बताएंगे, जिनकी मदद से आपको सुबह घंटों टॉयलेट में बैठने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सुबह मेरा पेट साफ क्यों नहीं होता है?

Join Our WhatsApp Group Join Now
कब्ज के कारण पेट अच्छे से साफ नहीं होता है।
अपच की वजह से भी शरीर से मल त्याग करने में परेशानी आती है।
फूड पॉइजनिंग होने से भी सुबह पेट साफ होने में दिक्कत आती है।
सुबह पेट साफ नहीं होने पर क्या करें (What To Do For Indigestion)
Digestive System/ आपने भी सुना होगा कि सुबह उठने के बाद नींबू और शहद का पानी पीना चाहिए। यह शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। अगर सुबह आपका पेट साफ नहीं होता है, तो आपको नींबू और शहद का पानी पीना चाहिए।

नींबू में विटामिन सी पाया जाता है, जो डाइजेशन को बेहतर बनाने का काम करता है। इसे पीने से वेट लॉस में भी मदद मिलती है।
पेट साफ करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
अदरक सुपरफूड्स में शामिल है। अदरक के सेवन से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। अक्सर कुछ लोगों को यह समस्या होती है कि सुबह उनका पेट सही से साफ नहीं होता है। इसके कारण वह दिनभर परेशानी होती है। पेट साफ करने के लिए आपको अपनी डाइट में अदरक शामिल करना चाहिए। आप चाय से लेकर सादे तरीके से अदरक खा सकते हैं। इसके अलावा, सुबह नींबू और शहद के पानी में अदरक मिलाकर, सेवन करने से फायदा होगा।Digestive System

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। अदरक के सेवन से कोलन में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं।
सुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय
शरीर में फाइबर की कमी के कारण कब्ज,जल्दी भूख लगना इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए आपको अपनी डाइट में फाइबर रिच फूड्स का सेवन करना चाहिए।
डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त रखने के लिए फाइबर से भरपूर चीजें फायदेमंद मानी जाती हैं। फाइबर शरीर से विषाक्त पदार्थों को खत्म करने का काम करता है। ड्राई फ्रूट्स, सेब, एवोकाडो, ब्रोकली, गाजर और चुंकदर जैसी चीजों में फाइबर पाया जाता है। आप इन सभी फूड्स का सलाद से लेकर जूस के रूप में सेवन कर सकती हैं।

इस बात का भी ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा फाइबर इनटेक शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। एक्सपर्ट की मानें, तो एक वयस्क को 15 ग्राम फाइबर इनटेक करना चाहिए।
पेट साफ करने के लिए क्या खाना चाहिए (What To Eat To Clean Stomach)
चिया और अलसी के बीज का सेवन कई तरीकों से किया जाता है। इन दोनों सीड्स में फाइबर की भरपूर पाई जाती है। सुबह आधी मुट्ठी भर बीज खाने से फायदा होगा। इन सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह तत्व सूजन को कम करने में मददगार है।
अगर सुबह उठने के बाद आपको मल त्याग करने में परेशानी आती है, तो चिया सीड्स खाएं। अलसी के बीज में सॉल्यूब्ल फाइबर होता है,जो हेल्दी इंटेस्टिनल स्ट्रक्चर को बनाने काम करता है और कब्ज, सीने में जलन और पाचन से संबंधित अन्य समस्याओं को कम करने में मदद करता है।
पेट साफ करने के अन्य घरेलू उपाय/Digestive System
पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। पानी पीने से शरीर डिटॉक्स भी होता है। इसलिए पेट साफ करने के लिए सुबह उठकर पानी पीना एक अच्छा उपाय है।
पेट साफ करने के लिए सुबह आधे कप पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीने से फायदा होगा।
दही प्रोबॉयोटिक है। दही खाने से इनडाइजेशन की समस्या कम होती है।Digestive System
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close