घर से नाराज बालिका..बागेश्वर धाम के शरण में पहुंची…रिपोर्ट दर्ज के बाद पुलिस ने ढंढ निकाला..फिर कुया हुआ पढ़ें खबर

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—कोटा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रिपोर्ट दर्ज होते ही एक नाबालिक लडकी को अपने कब्जे में लिया है। लड़की को पुलिस ने पूछताछ के बाद परिजनों के हवाले भी कर दिया है।

कोटा पुलिस के अनुसार 28 नवम्बर 2023 को एक महिला ने थाना पहुंचकर बताया कि वह डोंगरीपारा कोटा थाना की रहने वाली है। उसकी नाबालिक लड़की जिसकी उम्र 14 साल 05 माह है। 26 नवम्बर 2023 के रात्रि करीबन 10 बजे घर से निकली। लेकिन लौटी नहीं। काफी खोजबीन के बाद भी नाबालिग लडकी का पता नहीं चला।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद खोजबीन अभियान चलाते हुए नाबालिक बालिका को बरामद किया है। पूछताछ के लड़की ने बताया कि वह घर वालों से नाराज होकर बागेश्वरधाम मध्यप्रदेश चली गयी। जानकारी लेने के बाद बालिक को परिजनों को सुपुर्द किया गया है।

close