सवालों के बौछार से गृहमंत्री हुए बेचैन.. कहा..शैलेष को छोड़कर किसी विधायक ने नहीं की रेट लिस्ट की बात..पता करेंगे कहां..अटका लाठीचार्ज मामला

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—- प्रदेश के गृहमंत्री एक दिवसीय दौरा पर बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होने रूद्रातिरूद्र महायज्ञ में भी शिरकत किया। गृहमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की। सवालों का जवाब दिया। ताम्रध्वज साहू ने कहा कि पुलिस में रेट लिस्ट जैसा कुछ नहीं होता है। विधायक ने ना तो लिखित जानकारी दी है और ना ही मौखिक ही कुछ बताया है। लाठीचार्ज घटना के जिम्मेदारी अधिकारी की पोस्टिंग को लेकर बातचीत के दौरान गृहमंत्री काफी असहज नजर आए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

रेट लिस्ट सवाल..टालते रहे ताम्रध्वज

                  क्या बिलासपुर समेत प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ गयी है। क्योंकि विधायक ने आपके ही कार्यक्रम में पुलिस थानों में रेट लिस्ट लगाने की बात कही। अब तक रेटलिस्ट को लेकर क्या चर्चा हुई। सवाल के जवाब में गृरहमंत्री ने कहा कि विधायक ने क्या कहा इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। पत्रकारों ने जब याद दिलाया कि लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक ने इस बात को दुहराया। और आपने खुद ही व्यक्तिगत रूप से मिलकर शिकायत करने को कहा था। सवाल के जवाब में ताम्रध्वज ने कहा कि हां हमने कहा था..लेकिन विधायक ने ना तो लिखित और ना ही लिखित जानकारी दी है। यदि कोई प्रमाण देते हैं तो जांच करेंगे। चूंकि बात आपके कार्यक्रम में उठी थी..पुलिस पर विधायक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। हम विभागीय स्तर पर कार्रवाई करते रहते हैं। इसके साथ ही गृहमंत्री सवाल को टालते भी रहे।

शैलेष को छोड़कर किसी ने नही कहा

              अंत में रेट लिस्ट के लगातार सवाल पर असहज नजर आए गृहमंत्री ने कहा कि शैलेष पाण्डेय को छोड़कर किसी भी विधायक ने रेट लिस्ट को लेकर शिकायत नहीं की है। चाहे जोगी कांग्रेस विधायक हो या भाजपा विधायक किसी ने पुलिस थानों में रेट लिस्ट का सवाल नहीं किया है। क्या विधायक नासमझ है। सवाल के जवाब में ताम्रध्वज ने कहा कि आप लोग जाने..नासमझ जैसी बात को..। 

लचर कानून व्यवस्था से इंकार

                   कानून व्यवस्था के सवाल और रेप पीड़ित महिला की शिकायत नहीं लिखे जाने के सवाल पर गृहमंत्री ने कहा कि लडकी ने शिकायत की है। एफआईआर का आदेश दिया है। पुलिस को मा्मले को गंभीरता से लेने को कहा। गृहमंत्री ने लचर कानून व्यवस्था के सवाल को एक सिरे से इँकार किया। जब उन्हें बताया गया कि एक व्यक्ति बिना तलाक तीन शादियां करता है। पुलिस अपराध दर्ज नहीं करती है। ताम्रध्वज ने कहा कि मा्मला सामने आया है। अपराध दर्ज करने का आदेश भी दिया गया है।

कहां अटका लाठीचार्ज का मामला

                    दो साल हो गए..अभी तक लाठी चार्ज के दोष के लिए जिम्मेदारी तय नहीं हुई। उल्टा जिम्मेदार अधिकारी को पोस्टिंग दे दी गयी। क्या उस अधिकारी से विशेष लगाव तो नहीं है। सवाल से असहज नजर आए…ताम्रध्वज ने कहा कि एक नीरज चन्द्राकर से ही नहीं..बल्कि हमें सबसे लगाव है। एक प्रक्रिया होती है….कोई सस्पेन्ड होता है तो बहाल भी होता है। कार्रवाई भी होती रहती है। जांच कार्रवाई चल रही है..अभी रूकी नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार फैसला भी होगा।

                जब भाजपा की सरकार थी..कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज हुआ। मामला राष्ट्रीय स्तर पर उठा। अब कांग्रेस की सरकार है। लाठी चार्ज का मामला दबता क्यों नजर आ रहा है। सवाल को टालते हुए गृहमंत्री ने कहा कि मामला कहां रूका है..पता लगाएंगे। कार्रवाई के साथ जवाबदारी भी तय करेंगे।

पीडब्लूडी की थपथपाई पीठ

                  इस दौरान ताम्रध्वज साहू ने पीडब्लूडी विभाग में पौधा खरीदी में भ्रष्टाचार के मामले को देखने की बात कही। गृहमंत्री ने बताया कि एक समय कहा जाता था खोदापुर..लेकिन अब ऐसा नहीं है। सिवरेज के काम से सड़के बरबाद हुई। इस समय राज्य की सड़कों में शिकायत नहीं है। हां एनएच और एनएचएआई की सड़कें खराब है..निर्माण कार्य चल रहा है।

             जेल में कैदियों के मुआवजा बांटने में भारी भ्रष्टाचार की शिकायत के सवाल को गृहमंत्री ने पहले तो अनसुना किया फिर जांच की बात कही। कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री ने पीडब्लूडी विभाग की पीठ भी थपथपाई।

close