महिला एल्डरमैन से सफाईकर्मी की बदतमीजी..गृहमंत्री ने घनघनाया फोन..दर्ज होगा FIR..कमिश्नर ने दिया जरूरी कार्रवाई का निर्देश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— दोपहर बाद बृहस्पति बाजार में सफाईकर्मियों ने एल्डरमैन से बदतमीजी की है। एल्डरमैन ने इसी दौरान स्थानीय विधायक को बताया कि दो सफाईकर्मियों ने धक्कामुक्की भी की है। विधायक शैलेष पाण्डेय़ ने मामले की जानकारी तत्काल गृहमंत्री को दी। गृहमंत्री ताम्रध्वज ने कमिश्नर और प्रशासन को फोन कर दो कर्मचारियोंं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है। वहीं मामले में निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि लायंस कम्पनी को दोनो कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने को कहा गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        दोपहर बाद महिला एल्डरमैन अजरा खान बृहस्पति बाजार पहुंची। सफाई व्यवस्था जायजा के दौरान एल्डरमैन अजरा खान और सफाई कर्मचारियों के बीच बहस हो गयी। अजरा बेगम ने इस दौरान निर्देश दिया जाए कि सफाई के दौरान पहले पानी का छिड़काव किया जाए। ताकि लोगो को धूल की परेशानी से नहीं जूझना पड़े। देखते ही देखते एल्डरमैन और सफाई दो सफाई कर्मचारियों की बहस धक्कामुक्की तक पहुंच गयी। एक सफाई कर्मचारी ने कहा कि जो कहना हो अपने सदन में कहें। यहां कहने से कुछ नहीं होगा।

                         इसके बाद अजरा खान ने विधायक को फोन लगाकर विधायक को बताया कि सफाई कर्मचारियों ने बदतमीजी की है। खबर मिलते ही विधायक ने मामले की जानकारी गृहमंत्री को दी। गृहमंत्री ने तत्काल प्रशासन और कमिश्नर को फोन लगाकर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

                            वही मामले में निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि सफाई का ठेका लायंस कर्मचारी के पास है। उन्हें शिकायत मिली है कि एल्डरमैन के साथ दो सफाई कर्मचारियों ने बदतमीजी की है। लायंस कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया गया है। जानकारी के अनुसार दोनो सफाई कर्मचारी विक्की यादव और संदीप डहरिया के खिलाफ एफआईआर का भी निर्देश दिया गया है। 

close