मेयर ने पेश किया साढ़े 10 अरब का बजट…महापौर ने बताया…यहां से आएगा रूपया..इतना होगा खर्च..यहां यहां होगी कमाई

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर–मेयर रामशरण यादव ने वर्तमान पंचवर्षीय निगम सरकार का लगातार पांचवी और अंतिम बार बजट पेश किया। महापौर ने निगम सदन में आय व्यय का स्रोत और खर्च का लेखा जोखा पेश किया। मेयर ने बजट भाषण में बताया कि साल 2024-25 का निगम बजट दस अरब 51 करोड़ 94 लाख आठ हजार है। इस दौरान मेयर ने यह भी बताया कि राज्य और केन्द्र सरकार किस मद से और कितना रूपया निगम को मिलेगा ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

निगम चुनाव के करीब आठ महीने मेयर रामशरण यादव ने पांचवी और पंचवर्षीय काल का अंतिम बजट पेश किया। बजट भाषण के दौरान मेयर ने बताया कि साल 2024-25 में निगम का बजट 10 अरब 51 करोड़ 94 लाख आठ हजार निश्चित किया गया है। उन्होने जानकारी दिया कि साल 2024-25 में निगम की अनुमानित आय करीब 7 अरब 61 करोड़ 52 लाख 62 हजार है। निगम का ओपनिंग बैलेंस 2 अरब 90 करोड़ 41 लाख 46 हजार है।

भाषण भाषण में मेयर ने जानकारी दिया कि इस साल करीब अलग अलग कार्यों में कुल सात अरब 78 करोड़ 58 लाख 81 हजार रूपये खर्च होंगे। दो अरब 73 करोड़ 35 लाख 27 हजार अंतिम शेष राशि होगी। कुल मिलाकर बजट दस अरब 51 करोड़ 94 लाख आठ हजार रपयों का है।

इस दौरान भाषण मे बताया गया कि निगम ने साल 2023 -24 में मात्र 8404.96 लाख रूपया कमाया है। जबकि स्थापना वेतन मद में 4119.60 रूपया खर्च किया है। यह भी बताया कि विजली बिल का भुगतान राज्य शासन से किया जाता है। राजस्व प्राप्ति के लिए निगम ने फैसला किया है कि संपत्ति कर भुगतान के समय हितग्राहियों को विशेष स्तर पिछली बार की तरह छूट भी दिया जाएगा।

 1 अप्रैल से 30 जून तक संपत्ति कर जमा करने वालों को 6 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसी तरह 1 जुलाई से 30 सितम्बर के बीच भुगतान करने वालों को सम्पत्ति कर में 4 प्रतिशत की छूट होगी।  इसके अलावा 1 अक्टूबर से 31 दिसम्बर के बीच छूट की राशि मात्र 2 प्रतिशत होगी।

close