पदयात्रा को सदियों याद रखा जाएगा…विधायक शैलेष और कांग्रेस अध्यक्षों ने कहा…घबरा गए फिरकापरस्त…डगर डगर खोलेंगे मोहब्बत की दुकान

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

बिलासपुर—-जिला कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा के वर्षगांठ पर यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया। जिले के दिग्गज नेता देवकीनन्दन चौक से गांधी चौक तक पदयात्रा कर देश को जाति पांति और फिरकापरस्ती से बचाने का संकल्प लिया। इस दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन भेंट कर अपनी आस्ता को भी जाहिर किया। पदयात्रा में कांग्रेस के सभी संगठन के नेता मौजूद थे।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा के एक साल पूरे होने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने देवकीनन्दन चौक से महात्मा गांधी चौक तक पदयात्रा कर जिला समेैत देश और प्रदेश को भाईचारे की भावना का संदेश दिया। शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि देश ऐसे तानाशाह के हाथों में है ,जो लोगो के बीच  फुट  डालने में  विश्वास करता है। आज़ादी के मूल्यों को खत्म कर देश मे विषम परिस्थिति पैदा कर दिया है। युवाओ का भविष्य अंधकार में झोंक दिया है। देश की एकता अखण्डता को अक्षुण रखने के लिए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो पदयात्रा कर लोगों को भाईचारे का संदेश दिया। 4 हजार किलोमीटर से अधिक पदयात्रा कर जन जन में प्रेम और सद्भवा की भावना को जगाया। इस दौरान राहुल गांधी ने  12 राज्य,2 केंद्र शासित प्रदेश,75 ज़िले ,76 लोकसभा क्षेत्र के 136 दिनों की यात्रा किया। 

ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने जिन मूल्यों को लेकर भारत जोड़ो पदयात्रा की ,वह पूरी तरह सफल होते दिखाई दे रही है। लोगों के चेहरे अब तनाव से मुक्त होने लगे हैं। जनता में आत्मविश्वास जगा है। लोग कंधे से कंधा मिलाकर देश को साम्प्रदायिक ताकतों का मुकाबला कर रहे हैं। ऐसे होते देख केंद्र सरकार हताशा हो रही है। जनता की लगातार जीत हो रही है। बावजूद इसके राहुल गांधी को केन्द्र सरकार बार बार निशाना बना रही है। बावजूद इसके राहुल गांधी हार नहीं मानते हुए जनता की लड़ाई सड़क पर उतरकर लड़ रहे हैं।

 संसदीय सचिव  रश्मि आशीष सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी अपने वादे में फंस गए है। देश की सम्पत्ति बेच रहे है, महंगाई बड़ गई है ,युवा रोजगार मांग रहा है। आज प्रधानमंत्री इंडिया का भी विरोध कर रहे है। शायद भूल गए है कि मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया ,उन्ही के कार्यक्रम है ,इतना भ्रमित प्रधानमंत्री देश को सही दिशा में कैसे ले जा सकता है?

 

Join Our WhatsApp Group Join Now

 

विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि   राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा को इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। एक युवा नेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पदचिन्हों पर चलकर देश को साम्प्रदायिकता की गुलामी की जंजीरों को तोड़ा है। शैलेष ने कहा कि देश उस नेता को हमेशा सिर माथे पर बैठाया है..जिसने उसका दुख दर्द दरवाजे पर जाकर सुना है। कोरोना काल से लेकर पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी ने गरीबों, बेसहारों के आंसुओं को पोछा है। आज सम्पूर्ण भारत राहुल गांधी से उम्मीद कर रही है कि फिरकाफस्तों को बाहर का रास्ता दिखाए। राहुल गांधी ने बिलकुल वैसा ही किया जैसा देश की जनता चाहती थी। पदयात्रा में मिले कदम,जड़े वतन के साथ राहुल गांधी ने बेमिसाल काम किया है।

शैलेष ने कहा कि राहुल ने भाजपा के नफरत की बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल दिया है। लोग जुड़ते गए कारवां बनता गया । राहुल ने इस दौरान युवाओ को सुना ,उनके दुख दर्द को समझा। 

शैलेष ने कहा कि सवाल उठता है कि आखिर भारत जोड़ो पदयात्रा करने की जरूरत क्यों पड़ी। इसका जवाब है देश  में नफरत, सम्प्रदायवाद, जातिवाद, धर्मवाद को फिरकापरस्त लोग हवा दे रहे हैं। लोगो मे असुरक्षा की भावना बढ़ रही है ।आज़ादी के उद्देश्यों और अविधान में दिए गए अधिकारों को छीना जा रहा है। इसलिए  राहुल गांधी ने लोगो को विश्वास दिलाने देश की अस्मिता बचाने भारत जोड़ो यात्रा का आगाज किया। 

पदयात्रा में अपैक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ  चन्द्राकर , शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी,संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह,शहर विधायक शैलेष पांडेय, महापौए रामशरण यादव आवास संघ अध्यक्ष अशोक अग्रवाल,सभापति शेखनजीरुद्दीन ,ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, योग सदस्य रविन्द्र सिंह, अरपा प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभय नारायण राय,सदस्य नरेंद्र बोलर,पूर्व सांसद इंग्रिड मैक लाउड ,पूर्व विधायक सियाराम कौशिक,चन्द्र प्रकाश बाजपाई, जगजीत सिंह मक्कड़,पूर्व महापौर राजेश पांडेय, प्रदेश पदाधिकारी तैय्यब हुसैन, राघवेंद्र सिंह,अनिल सिंह चौहान,स्वप्निल शुक्ला,शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय,ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन,अरविंद शुक्ला, विनोद साहू, गीतांजलि कौशिक, महिला अध्यक्ष पिंकी बत्रा ,सीमा घृटेश,संतोष कौशिक,जयंत मनहर, कृष्णकुमार यादव,भुवनेश्वर यादव,अर्जुन सिंह,जगदीश कौशिक,रामदुलारे रजक,तजम्मुल हक,बिंदु जायसी,अशोक सूर्यवंशी,विनय शुक्ला,राकेश सिंह,रमाशंकर बघेल,नाजिम खान,शिवा मिश्रा,सुभाष ठाकुर,सन्तोष दुबे,सुबोध केसरी,शहज़ादी कुरैशी,राकेश शर्मा,आशा सिंह,शैलेन्द्र जायसवाल, झगर राम सूर्यवंशी,राजेन्द्र साहू,आदेश पांडेय,जितेंद्र पांडेय,चन्द्रहास केशरवानी,सीताराम जायसवाल ,राजेश शुक्ला,अजय यादव ,भरत कश्यप,सुनील शुक्ला स्वर्णा शुक्ला,अजय सिंह ठाकुर,दिनेश सीरिया आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।

close