तेजी से बदल रही शहर की तस्वीर..जहां हुआ करता था कचरों का ढेर..जनता ने बना दिया सेल्फी जोन

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—जहां कभी लोग नांक बन्द कर दूर से ही किनारा कर लेते थे। निगम प्रशासन ने जनता के सहयोग से अभियान चलाकर उस स्थान को सेल्फी जोन बना दिया है। मजेदार बात है कि लोग अब मौके पर पहुंचकर परिवार के साथ ना केवल सेल्फी ले रहे हैं।  बल्कि वायरल करना भी नहीं चूक रहे हैं। जीं हा शहर के ऐसे स्थान जो कभी गंदगी का पर्याय था..आज लोग के लिए कूल पाइंट बन गया है।
 
           निगम प्रशासन ने जनसहयोग से अभियान चलाकर शहर के नौ स्थानों की तस्वीर को  ही बदल दिया है। लोगों को अब विश्वास नहीं हो रहा है कि यह वही स्थान हैं जहां लोग कचरा फेंकने के बाद दुबारा गुजरना पसंद नहीं करते थे। लेकिन निगम प्रशासन ने चिन्हित सभी 9 स्थानों को अब शहर का सबसे खूबसूरत स्थान बना दिया है।
 
गदगी की सर्जरी
                  बताते चलें कि अग्रसेन चौक, उद्योग भवन, श्रीकांत वर्मा मार्ग, सिटी कोतवाली, शहीद विनोद चौबे चौक, काली मंदिर, साव धर्मशाला,अटल आवास,बृहस्पति बाजार, एबीएम स्कूल के पास कचरों को अंबार देखने को मिल जाया करता था। एक समय यह स्थान बिलासपुर के बदनुमा दब्बा से ज्यादा कुछ नहीं था। लेकिन निगम प्रशासन ने जनसहयोग से सर्जरी कर दब्बा को ना केवल पूरी तरह से साफ कर दिया।  बल्कि युवाों का सेल्फी पाइंट बना दिया है।
 
बदल गयी तस्वीर
 
          कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने बताया कि स्मार्ट सिटी का पहला मंत्र सफाई है। प्रशासन ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने कई कारगर कदम उठाए हैं। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के अलावा  शहर के मोहल्ले और रोड किनारे जीवीपी यानी गार्बेज वलरेबल प्वाइंट का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।
 
सफाई स्वस्थ्य जीवन का मंत्र
 
                 स्वच्छ भारत मिशन के तहत वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह का कार्य किया जा रहा है।  इसके बाद भी खुले में कचरा फेकने की शिकायत मिलती रही है। निगम ने मुख्य मार्ग पर ऐसे  स्थानों को चिन्हित कर सबसे पहले गंदगी क़े पहाड़ को खत्म किया।  पेंटिंग कर स्थान को आकर्षक और सुन्दर बनाया गया। लोगों को कचरा से होने वाली बीमारियों से अवगत  कराया गया। साथ ही लोगों को स्वच्छ वातावरण की जानकारी भी दी गयी। हटाए गए कचरा स्थल पर पौधरोपण किया गया। थोड़े से प्रयास से आज वहीं स्थान लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गया है।
 
          त्रिपाठी ने बताया कि अभी शहर में कई स्थान हैं जहां प्रयास किया जाना बाकी है। हम जानते हैं कि बिना जन सहयोग से अभियान सफलता मुश्किल है। जाहिर सी बात है कि अभियान में जनता की भागीदारी जरूरी है। 
 
 रिसाईकल की अद्भुत कलाकारी
 
              केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेकार वस्तुओं को फिर से इस्तेमाल करने लायक बनाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। निगम प्रशासन के अधिकारी ने बताया किलोग कबाड़ को बेकार समझकर शहर में यहां वहां फेंके देते हैं। ऐसा करने से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। निगम ने बेकार समझकर फेंकी गई वस्तुओं को संवार कर फिर से उपयोगी बनाने का कार्य किया है। यह अभियान पंप हाउस में शुरू किया गया। इससे लोगों में कबाड़ सामानों से यूनिक और आकर्षक चीजें बनाने को लेकर लोगों का लगाव तेजी बढ़ा है। इसके साथ ही शहर में यहां वहां कचरों मेंं भी कमी आयी है। जनता भी सफाई और क्रियेटीविटी को लेकर जागरूक हुई है।
 
 फ्लावर पाॅट,पुराने पाइप से पानी टैंकर 
 
             फेंके गए टाॅयर को जहां तहां से एकत्रित कर रंग रोगन किया गया। फ्लावर पाॅट और सजाने का सामान तैयार किया गया। पुराने पाइप,चक्के के रिंग से भी फ्लावर पाॅट,छोटा सा पानी  टैंकर तैयार किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close