पुलिस कप्तान ने बताया..जनदर्शन के प्रकरणों को भेजा गया थाना..तत्काल कार्रवाई का आदेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर– पुलिस अधीक्षक कार्यालय के जनदर्शन कार्यक्रम में फरियादियों ने गुहार लगाया। करीब एक दर्जन से अधिक आवेदनों का पुलिस कप्तान ने जल्द से जल्द निराकरण का फरियादियों को आश्वासन दिया। संबधित थाना प्रभारियों को निर्देश फरियादियों की शिकायत को दूर कर रिपोर्ट देने को कहा।
 
           पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में पुलिस कप्तान ने फरियादियों की गुहार को सुना। 16 शिकायतकर्ताओं की शिकायतें को तत्काल निराकरण करने का निर्दश दिया। 
 
              पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने बताया कि जनदर्शन कार्यक्रम में ज्यादातर मामले जमीन संबधित विवाद को लेकर आ रहे हैं। इसके अलावा छोटे मोट अपराध की भी शिकायत मिल रही है। कुछ मामले छेड़छाड़ और मारपीट को लेकर भी है। संबधित धाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए।
 
       पुलिस कप्तान ने जानकारी दी कि जनदर्शन में जमीन संबधित विवाद भी बहुत है। मामले में थाना प्रभारियों को जांच पड़ताल का आदेश दिया गया है। साथ ही महिला संबधित अपराध को बहुत ही गंभीरता से लिए जाने को कहा है। खासकर धोखाझधड़ी के अपराध की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द निराकरण भी किया जा रहा है।
 
        पारूल माथुर ने बताया कि मंगलवार को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में सिविल लाईन, तखतपुर, कोटा, बिल्हा, रतनपुर, तोरवा, सरकन्डा, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की सर्वाधिक शिकायतें मिली है। शिकायतें विवाह से लेकर धोखाधड़ी और जमीन मामलों से जुड़े हैं। सभी मामलों को जल्द से जल्द निराकरण करने का संबधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close