जनता को रूलाया जा रहा खून के आंसू…पूर्व नगर विधायक ने किया सवाल…आखिर जनता को किस बात की मिल रही सजा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— पूर्व विधायक शैलेष पाण्डेय ने केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार पर हमेशा की तरह एक बार फिर निशाना साधा है। शैलेष पाण्डेय ने प्रदेश में रेल व्यवस्था को आक्रोश के साथ जनता के प्रति पीड़ा जाहिर किया है। उन्होने प्रेस नोट जारी कर बताया कि अब छत्तीसढ़ के लोगों को समझ लेना चाहिए कि भारतीय रेल प्रदेश की गहरीब जनता के लिए नहीं है। यदि ऐसा नहीं होता तो इस समय प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है। सवाल उठता है कि फिर छत्तीसगढ़ में रेल की सुविधा पहले की तरह बहाल क्यों नहीं की जा रही है। शैलेष ने कहा कि जनता ने क्या इसी दिन के लिए ही बिलासपुर को रेल जोन बनाने के लिए आन्दोलन किया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पूर्व नगर विधायक ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि कांग्रेस ने ही बिलासपुर देश का सबसे बड़ा कमाऊ रेल जोन है। लेकिन यहां सुविधा के नाम पर जनता के साथ केवल मजाक किया जा रहा है। पिछले तीन सालों से धीरे धीरे कर बिलासपुर समेत प्रदेश वासियों से रेल सुविधाएं छीनी जा रही हैं। जनता महंगाई के इस दौर ने एक एक पाई की मोहताज हो गयी है। बावजूद इसके मोदी सरकार गरीबों के साधनों को छीनती जा रही है।

 शैलेष पाण्डेय ने प्ऱधान मंत्री से सवाल किया कि आदरणीय मोदी जी छत्तीसगढ़ की करोड़ों जनता के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है। क्या भारतीय रेल छत्तीसगढ़ के लोगो के लिए नही है।क्यों प्रदेश के लोगो के लिए ट्रेन वर्षों से बंद की जा रही है। लोगो से  सुविधाएं क्यों छीनी जा रही है।

शैलेष ने दुहराया कि कांग्रेस ने  आज़ादी से लेकर आठ हज़ार से ज़्यादा स्टेशन देश की जनता के लिए बनाये। सैकडो ट्रेनें दी हैं…जिससे लोग आसानी से एक जगह से दूसरे जगह आते जाते रहे हैं। कांग्रेस ने कभी छत्तीसगढ़ की जनता के साथ एसा व्यवहार नहीं किया जैसा आप और आपकी सरकार कर रही है। पहले तो लगातार स्टापेज की संख्या को कम किया गया…फिर धीरे धीरे गाड़ियों की संख्या में कटौती गयी।

कांग्रेस ने शताब्दी और राजधानी जैसी तेज़ रफ्तार की ट्रेन जनता जनार्दन को दिया है।  कांग्रेस ने ही बिलासपुर जोन को वर्षों से सबसे ज़्यादा मुनाफ़े का जोन बनाया है। बिलासपुर जोन सर्वाधिक अमीर बनाने का श्रेय कांग्रेस को ही जाता है। बावजूद इसके प्रदेश की जनता को खून के आंसू रूलाया जा रहा है। आखिर जनता का दोष क्या है।

शैलष ने कहा कि जनता इसका बदला जरूर लेगी। पूर्व विधायक ने बताया  कि यदि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने गरीब भोली भाली जनता का शोषण करना बन्द नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन के लिए तैयार है।

close