कहानी फिल्मी..रील को बिलासपुर पुलिस ने किया रीयल…विमान लैण्ड करते ही इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से ऐसे पकड़ाया मोस्ट वांटेड

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—-बिलासपुर पुलिस ने फिल्मी तर्ज पर पीएसएल के फरार डायरेक्टर को  न्यू दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी हवाई अड्डा से गिरफ्तार किया है। आरोपी शिकागो से जैसे ही हवाई अड्डा पर उतरा। रतनपुर पुलिस ने सिकन्दर ढिल्लों को धर दबोचा। इसके पहले आरोपी को कुछ जानकारी मिलती रतनपुर पुलिस ने आरोपी को रिमाण्ड में बिलासपुर पहुंच गयी। बताते चलें कि पुलिस कप्तान संतोष कुमार के प्रयास से आरोपी सिकन्दर सिंह ढिल्लन के खिलाफ लुकआउड सर्कुलर जारी कराया था।
 
आरोपी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर
छत्तीसगढ की बिलासपुर पुलिस को चिटफण्ड कम्पनी के फरार डायरेक्टर को पकड़ने में सफलता मिली है। गिरफ्तार किए आरोपी के खिलाफ पुलिस कप्तान संतोष सिंह के  अनवरत प्रयास से लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था। आरोपी को रतनपुर पुलिस ने न्यू दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी हवाई अड्डा पर शिकागों की फ्लाइट पहुंचते ही धर दबोचा है।
जानकारी देते चलें कि सबसे बडा चिटफंड धोखाधडी मामले को लेकर साल  2018 में छत्तीसगढ के अनेक पुलिस थाने में फर्जी कम्पनी के डायरेक्टरों के खिलाफ कई अपराध दर्ज हैं। इसी क्रम में थाना रतनपुर में पीएसीएल बीमा कपंनी के खिलाफ भी पीड़ितों की शिकायत पर धोखाधडी का अपराध दर्ज है।
शासन के निर्देश पर पूरे छत्तीसगढ में अनियमित वित्तीय कंपन्नी पीएसीएल इंण्डिया लिमिटेड के लाफ अपराध दर्ज होने के बाद संचालकों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। आरोपियों को पकडने अब तक कई बार अन्य राज्यो में टीम भेजकर पतासाजी की गयी। पुलिस को अभियान के दौरान कई डायरेक्टरो को गिरफ्तार करने में सफलता भी मिली। जिन्हें कोर्ट में भी पेश किया जा चुका है।
 
समीक्षा बैठक कर पुलिस कप्तान का आदेश 
इसी क्रम में बिलासपुर पुलिस ने पी.ए.सी.एल. अनियमित वित्तीय कंपनी के फरार डायरेक्टर का पतासाजी का अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कंपनी के चल अचल संपत्ति की जानकारी हासिल किया। आम लोगो की गाढी कमाई को लौटाया जा सके पुलिस टीम ने लगातार अभियान चलाया। पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह ने शहरी और ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस कप्तान राहूल देव शर्मा समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चिटफण्ड कम्पनी के खिलाफ समीक्षा बैठक हुई।
 बैठक के दौरान पुलिस कप्तान ने पीएसीएल कपंनी समेत अन्य फर्जीवाड़े करने वाले कम्पनियों के प्रकरण को गंभीरता से लिया।  इस दौरान उन्होने बताया कि पीएसीएल के सभी आरोपी दीगर प्रांत के है। आरोपी डायरेक्टर को जल्द से जल्द गिरफ्तारी का पुलिस कप्तान ने आदेश दिया। संतोष कुमार के निर्देश पर रतनपुर पुलिस प्रभारी कृष्णकांत सिंह ने आयकर कार्यलय और पासपोर्ट कार्यलय से कंपनी के फरार डायरेक्टरो के संबंध में पता लगाया। 
 
 
रिमाण्ड में लिया गया आरोपी
जानकारी के बाद पुलिस कप्तान ने पीएसीएल कंपनी के फरार डायरेक्टरो का ,,लुक आउट सर्कुलर ,,जारी कराया। पता साजी के दौरान जानकारी मिली कि पीएसीएल चिटफण्ड कम्पनी का फरार डायरेक्टर सिकंदर सिंह ढिल्लन पिता जोगीदंर सिंह ढिल्लन विदेश शिकागो से दिल्ली आने वाला है।  अतिरिक्त पुलिस कप्तान राहूल देव शर्मा के निर्देश रतनपुर थाना प्रभारी कृष्णकांत को टीम के साथ दिल्ली रवाना कर इंदिरा गांधी हवाई अड्डा पर तैनात किया गया। जैसे ही सिकंदर सिंह ढिल्लन प्लेन से दिल्ली उतरा रतनपुर पुलिस टीम ने धर दबोचा। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमाण्ड में लिया गया।
 
 
फिल्मी अंदाज में गिरफ्तारी
एडिश्नल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि सिकन्दर सिंह ढिल्लन को न्यायालय से रिमाण्ड मिलने के बाद पूछताछ के लिए बिलासपुर लाया गया है। शर्मा ने बताया कि आरोपी को दिल्ली में धर पकड़ अभियान के दौरान सहायक उप निरीक्षक ओकार बंजारे, प्रधान आरक्षक नवीन सोनकर, आरक्षक विनोद यादव और आरक्षक शशिकांत कौशिक की अहम भूमिका रही । एडिश्नल ने जानकारी दिया कि पहली बार बिलासपुर पुलिस कप्तान के प्रयास से पहली बार लुक आउट सर्कुलर जारी किए गए विदेश फरार आरोपी को फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाने में आईपीसी की  धारा  420, 34 और निक्षेपकों के संरक्षण अधिनियम 4,5,6 और 10 के तहत अपराध दर्ज है।
close