विधानसभा से भी बड़ी होगी जीत..भाजपा नेत्री हर्षिता ने कहा…मोदी सरकार ने बनाया महिलाओं को सशक्त

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर–मोदी सरकार के दस साल के कार्यकाल में  महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई उल्लेखनीय कार्य हुए है। महिलाओं की आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों में व्यापक बदलाव आया है। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान से लेकर महिला आरक्षण विधेयक तक देश की महिलाओं को अधिकार और सम्मान मिला है। यह बातें महिला मोर्चा चुनाव प्रबंध समिति की बैठक में महिला सम्पर्क अभियान की प्रदेश प्रभारी हर्षिता पाण्डेय ने कही।  हर्षिता पाण्डेय ने बताया कि तीन तलाक जैसे अमानवीय प्रथा को मोदी सरकार ने बैन किया। उज्जवला गैस योजना,महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रधानमंत्री ने आर्थिक रूप से सक्षम बनाया है।

भारतीय जनता पार्टी चुनाव में अपने युवा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करने के बाद पार्टी के महिला विंग ने भी चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाल लिया है। प्रदेश कार्यालय के निर्देश पर सोमवार को बिलासपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में महिला प्रबंध कमेटी की बैठक हुई। बैठक के बिंदुओं पर चर्चा के दौरान जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने बताया कि नवरात्रि के समय शक्ति वंदन संपर्क अभियान चलाकर मातृशक्ति को सम्मानित करना हमारा कर्तव्य है।

पार्टी के निर्देश पर बूथ स्तर तक कन्या भोज,महिला स्व-सहायता समूह,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,आशा मितानी बहनों से संपर्क किया जाएगा। भजन मंडली बहनों से संपर्क कर छोटी-छोटी टोली में चौपाल लगाने पार्टी कार्यालय का निर्देश है।मुंगेली जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा सिंह ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार विधानसभा में ऐतिहासिक जीत दर्ज मिली है। उससे कहीं ज्यादा बड़ी जीत लोकसभा चुनाव में हासिल करेंगे। इसके लिए हमें संगठित और रणनीति बनाकर काम करना होगा।

मंच का संचालन जिला महामंत्री महिला मोर्चा वंदना जेंडे् ने किया। महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नूरीता कौशिक ने आभार जाहिर किया। बैठक में बिलासपुर विधानसभा महिला संपर्क महिला कार्य प्रभारी नीरज सिंह सीमा पांडे, बेलतरा विधानसभा प्रभारी सुशीला राव रीना झा, तखतपुर विधानसभा प्रभारी नूरीता कौशिक बिल्हा विधानसभा प्रभारी वंदना जेंडे् ,दीपिका कौशिक कोटा विधानसभा प्रभारी महिला मोर्चा महामंत्री गायत्री साहू मुंगेली विधानसभा प्रभारी और महिला मोर्चा जिला महामंत्री अंजना जायसवाल माला गुप्ता लोरमी विधानसभा प्रभारी अनीता साहू सावित्री राजपूत, चंदन गोस्वामी मीना विश्वकर्मा अंजना पंत लक्ष्मी साहू जया पांडे राजेश्वरी गुप्ता सरोज साहू सीलम विश्वकर्मा सविता धिवर शकुंतला काछी सेल कश्यप लोकेश्वरी राठौर योगिता सिंह रीना गोस्वामी कीर्ति झा कविता वर्मा दीपा सोनी भुवनेश्वरी महोबिया मेघा वैष्णव सोनी साहू रुक्मणी राजपूत अनामिका श्रीवास लक्ष्मी ठाकुर दीपा गंधर्व. सविता नामदेव प्रतिभा मिश्रा मीनाक्षी यादव राजकुमारी बिसेन सावित्री रात्रि उषा चौहान रानू सिंह गौरी साहू खेमलता महिलांगे पुष्पा यादव टीकम पटेल, शांति धुर्वे सुभद्रा यादव उपस्थिति रही।

close