मालगाड़ी की चपेट में आया युवक..मौके पर मौत..सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- देर शाम करीब साढे सात बजे के आस पास लाइन पार करते समय एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। मामले की जानकारी के बाद पुलिस और एम्बुलेन्स सेवा मौके पर पहुंच गयी। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      पुलिस को जानकारी मिली की उस्लापुर फाटक के नजदीक पोल क्रमांक 725/ 26 के पास पटरी पर युवक की लाश है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। डायल 112 समेत एम्बुलेन्स को भी बुलाया गया। मा्मले की जानकारी जीआरपी को भी दी गयी। लाश को तत्काल पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

                 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक युवक की उम्र करीब 28 साल के आस पास है। युवक उस्लापुर फाटक पार करने के बाद घुरू की तरफ जा रहा था। शायद वह अपने घर जा रहा था। इतने में बिलासपुर स्टेशन की तरह से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। युवक की तत्काल घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना करीब शाम साढ़े सात बजे के आस पास की है। पुलिस के अनुसार फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

close