दिसंबर में 3 ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, बन रहे हैं प्रबल योग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

Shri Mi
3 Min Read

December Rashi Parivartan: दिसंबर का महीना शुरु हो चुका है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल का अंतिम महीना कई राशियों के लिए परेशानियों से भरा हो सकता है तो किसी के लिए यह महीना भाग्योदय का सुनहरा अवसर भी साबित हो सकता है। इस महीने 3 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। बुध ग्रह, शुक्र ग्रह दो और सूर्य गोचर करने जा रहे हैं। जिसका असर राशियों पर होगा। ग्रह नक्षत्र में इन बदलावों के कारण 5 राशियों के अच्छे दिन आएंगे तो वहीं कुछ पर इसका दुष्प्रभाव भी दिखेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मेष राशि के जातकों के लिए यह महीना बहुत ही ज्यादा अच्छा होने वाला है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है। परिवार में शांति बनी रहेगी और विवाह में आ रही रुकावट भी समाप्त हो सकती है।

सिंह राशि वालों के लिए भी दिसंबर का महीना बहुत ही ज्यादा शुभ होने वाला है। मेहनत से इस राशि के लोग सफलता हासिल कर सकते हैं और नौकरी में तरक्की भी मिल सकती है। व्यापार में मुनाफा होगा। वैवाहिक जीवन शुभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए भी दिसंबर का महीना बहुत ही अच्छा साबित होने वाला ही। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक लाभ हो सकता है और वैवाहिक जीवन भी खुशियों से भरा होगा।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए भी दिसंबर का महीना बहुत ही खास होने वाला है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नए व्यापार शुरू करने के लिए उत्तम समय साबित हो सकता है। दोस्त और परिवार का साथ मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए भी दिसंबर का महीना सौभाग्य का आशीर्वाद लेकर आने वाला है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। पार्टनर के साथ संबंध अच्छे होंगे।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। सीजीवाल इन बातों का दावा नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close