पूर्व लोक अभियोजन अधिकारी के घर चोरी…लॉकर तोड़कर नगदी समेत सामान पर किया हाथ साफ…अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—रविवार की शाम करीब 7 से 9 बजे के बीच चोरों ने नन्दविहार स्थित पुलिस के रिटायर्ड अभियोजन अधिकारी पीपी मिश्रा के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने आलमारी तोड़कर कीमती सामन समेत नगद पर हाथ साफ किया है। रिटायर्ड अभियोजन अधिकारी पीपी मिश्रा रायपुर में अपने बेटे घर गए हैं। जानकारी के बाद देर रात सिविल लाइन टीम मौके पर पहुंची। रिटायर्ड अधिकारी के भतीजे ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

चोरों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। रविवार की शाम करीब 7 से 9 बजे के बीच पुलिस से रिटायर्ड अभियोजन अधिकारी पीपी मिश्रा के सूने मकान पर चोरो ने धावा बोला। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस टीम मौके पर तत्काल पहुंच गयी। पंचनामा कार्रवाई के बाद पीपी मिश्रा के भतीजे थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। 

मामले में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के भतीजे ने बताया कि  चाचा इस समय अपने बेटे के यहां रायपुर में है। रोज की तरह शाम सात बजे लाइट जलाने के बाद अपने काम धाम में गया। इस दौरान घर की हालत ठीक ठाक थी। दो घंटे बाद काम धाम से फुर्सत होकर घर लौटा तो कमरे के सामान विखरा हुआ पाया। आलमारी का लाकर भी टूटा था। 

आरोपी पिछले दरवाजे में लगे ताला तोड़कर आंगन में आया। इसके बाद रसोई की खिड़की उखाड़ कर घर में दाखिल हुआ। घर के अन्दर का भी ताला तोड़ा। और कमरे में रखी आलमारी का लाकर तोड़कर नगद और कीमती सामानों पर हाथ साफ किया है। फिलहाल कितना और क्या कुछ चोरी हुआ है..इसकी जानकारी चाचा के आने के बाद ही होग।

थाना प्रभारी ने परिवेष तिवारी ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम ने पलंग पर आलमारी का सामान विखरा हुआ पाया है। आलमारी का लाकर भी टूटा था।  फिलहाल क्या कुछ और कितना चोरी हुआ है। अभी कुछ स्प्ष्ट नहीं है। लेकिन जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा। 

जानकारी देते चलें कि घटना स्थल से लगा डीएसबी प्रभारी का भी घर है। बावजूद इसके चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

close